Bajaj Chetak का अपडेट वेरिएंट: डिजाइन नया और कीमत कम, 14 जनवरी को लॉन्च होगा; Vida VX2- TVS Orbiter को मिलेगी टक्कर
Published:
2 min read

नई बजाज चेतक की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। ईवी स्कूटर 14 जनवरी को मार्केट में एंट्री करेगा। (फोटो सोर्स- चेतक)
बिजनेस डेस्क। बजाज ऑटो अपनी EV स्कूटर बजाज चेतक (Bajaj Chetak) का नया वेरिएंट लाने की तैयारी में है। फिलहाल चेतक कंपनी की इकलौती स्कूटर है, जो भारतीय मार्केट और ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में मौजूद है।
अब कंपनी इसे और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सस्ता और किफायती वेरिएंट पेश करने जा रही है। नए बजाज चेतक से 14 जनवरी को पर्दा उठेगा। आइए जानते हैं कि नए बजाज चेतक से क्या उम्मीद की जा सकती है।
डिजाइन जाना-पहचाना रहेगा, अंदाज ज्यादा प्रैक्टिकल होगा
नया बजाज चेतक अपने मौजूदा मॉडल की तरह नियो-रेट्रो डिजाइन को बनाए रखेगा। राउंड बॉडी, क्लियर लाइन्स और क्लासिक लुक देखने को मिलेगा। फर्क बस इतना होगा कि इस बार ईवी स्कूटर को शहर में चलाने के हिसाब से ज्यादा यूजफुल बनाया जाएगा। डिजाइन थोड़ा कॉम्पैक्ट हो सकता है, ताकि ट्रैफिक में चलाना आसान रहे।
नए वेरिएंट में नई सीट, अपडेट साइड पैनल और रिडिजाइन रियर ग्रैब हैंडल देखने को मिल सकता है। फ्रंट इंडिकेटर्स हैंडलबार काउल पर लगे होंगे। पीछे की तरफ न्यू इंटीग्रेटेड LED टेललाइट दिया जा सकता है, जो स्कूटर को फ्रेश लुक देगा।
मोटर, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
मैकेनिकल तौर पर नया बजाज चेतक ज्यादा बदलावों के साथ नहीं आएगा। इसमें हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए जा सकते हैं। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक होंगे।
फीचर्स और कीमत
नए वेरिएंट में कंपनी कॉस्ट कटिंग पर फोकस कर रही है। इस वजह से इसमें फुल डिजिटल या टचस्क्रीन की जगह LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। फीचर्स ज्यादा हाई-टेक नहीं होंगे, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जाएगा। नए बजाज चेतक की कीमत 80 से 90 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। इस प्राइज रेंज में यह एंट्री-लेवल ईवी स्कूटर्स 'विडा वीएक्स2', 'टीवीएस ऑर्बिटर' और 'ओला एस1' को टक्कर देगा।
यह भी पढ़ें-
Mahindra XUV 7XO प्राइस लिस्ट: पेट्रोल-डीजल मॉडल्स की पूरी जानकारी, फीचर्स और डिलीवरी डिटेल

