आधार कार्ड में बदलवाना है घर का पता: तो यहां जानिए सरल तरीका; फटाफट हो जाएगा काम
Published:
3 min read

जानिए आधार कार्ड में एड्रेस बदलने का ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका। (फाइल फोटो)
आधार कार्ड एक जरूरी गवर्नमेंट ID है। बैंक अकाउंट ओपन करने, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में इसकी जरूरत पड़ती है। साथ ही अगर आपने घर बदला है या आपके आधार कार्ड में एड्रेस गलत है, तो उसे अपडेट करना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीकों से आधार पते को बदलने की सुविधा देता है।
आइए जानते हैं आधार में एड्रेस चेंज कैसे कर सकते हैं और अपडेट होने के बाद नया कार्ड कैसे डाउनलोड करें...
एड्रेस चेंज फॉर्म
अगर आप घर का पता अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए फॉर्म https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर उपलब्ध है। फॉर्म डाउनलोड कर उसमें मांगी गई जानकारी भरें। फिर आधार सेंटर में जाकर सबमिट कर दें। आपका नया एड्रेस चेंज हो जाएगा।
ऑनलाइन आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें
स्टेप 1- myAadhaar पोर्टल पर जाएं। आधार नंबर, कैप्चा कोड और OTP से लॉगिन करें। अब 'Address Update' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2- एक नया टैब ओपन होगा। यहां 'अपडेट आधार ऑनलाइन' टैब पर जाएं। गाइडलाइंस पढ़ें और 'प्रोसीड टू अपडेट आधार' पर क्लिक करें।
स्टेप 3- एड्रेस को सिलेक्ट करें और अपडेट आधार पर जाएं। फॉर्म में वर्तमान पता दिखाई देगा। नीचे स्क्रॉल करें।
स्टेप 4- केयर ऑफ (पिता या पति का नाम), न्यू एड्रेस डालें, मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और Next पर क्लिक करें।
स्टेप 5- डिटेल्स अच्छे से चेक करें और पेमेंट प्रोसेस पूरी करें। एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (UAN) मिलेगा। इसे आगे के लिए संभालकर रखें।
आधार कार्ड में पता बदलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- मनरेगा जॉब कार्ड
- इलेक्ट्रिसिटी, वाटर, टेलीफोन या मोबाइल पोस्टपेड बिल (3 महीने से पुराना नहीं)
- लाइफ या मेडिकल इंश्योरेंस
- प्रॉपर्टी टैक्स रिसिप्ट
बिना एड्रेस प्रूफ आधार कार्ड अपडेट नहीं होगा
वैलिड एड्रेस प्रूफ के बिना आधार में नया पता अपडेट नहीं होता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपने एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी तैयार रखें। अगर आप आधार सर्विस सेंटर में जाकर पता बदलवा रहे हैं, तो किसी एक एड्रेस प्रूफ की ऑरिजनल कॉपी साथ रखें। जैसे- रजिस्ट्री, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी बिल। वहीं, UIDAI के अनुसार, एड्रेस अपडेट की प्रोसेस 30 दिनों के अंदर पूरी हो जाती है।
आधार कार्ड एड्रेस अपडेट स्टेटस कैसे देखें
आधार अपडेट फॉर्म जमा करने के बाद URN मिलता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं...
स्टेप 1- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। My Aadhaar में टैब कर 'चेक आधार अपडेट स्टेटस' पर क्लिक करें।
स्टेप 2- URN और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 3- स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
नया आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे
UIDAI की वेबसाइट से नया ई-आधार कार्ड की अपडेटेड कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड होना चाहिए।
स्टेप 1- सबसे पहले https://uidai.gov.in/en/ पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर My Aadhaar सेक्शन में जाकर गेट आधार पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब डाउनलोड आधार पर जाएं। यहां आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड OTP पर क्लिक करें।
स्टेप 4- मोबाइल नंबर पर आए OTP को सबमिट करें। अब वेरिफाई और डाउनलोड पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका नया ई-आधार कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

