Ind vs NZ फाइनल के 10 बड़े रिकॉर्ड: इंडिया 3 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम; संजू की फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी
Published:
2 min read

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में हराया।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च 2026) को खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है।
आईए जानते हैं कि इस मैच में कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बने या पुराने टूटे
1- इंडिया पहली बार लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने 2024, 2026 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है।
2- टीम इंडिया 3 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने 2007, 2024, 2026 में तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीते।
3- टीम इंडिया घर में वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
4- संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। उनके टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए। खास बात ये है कि उन्होंने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ चार मैच खेले। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के फिन एलेन (20 छक्के) हैं।
5- संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। अब तक किसी बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतना बड़ा स्कोर नहीं किया। इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज के सैमुअल्स ने 85 रन की पारी खेली थी। 2021 में केन विलियमसन ने भी 85 रन की पारी खेली थी।
6- टीम इंडिया फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर- 255 रन बनाने वाली पहली टीम है।
7- भारत ने इस वर्ल्ड कप में तीन बार 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। ये कारनामा अब तक कोई टीम नहीं कर पाई।
8- बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मलिंगा के 38 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
9- संजू सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले शाहिद अफरीदी और विराट कोहली भी ये कारनामा कर चुके हैं।
10- टी-20 वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी 92 रन की साझेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच हुई।

