EPFO का नया ई-पोर्टल तैयार: पुराने PF अकाउंट खोजें, UAN में ट्रांसफर करें; अकाउंट नंबर याद न हो तो क्या होगा? सरकार ने दिया ये जवाब
Published:
4 min read

EPFO ने एक नया ई-पोर्टल बनाया है।
बिजनेस डेस्क। सरकार ने ऐलान किया है कि एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने एक नया ई-पोर्टल तैयार कर लिया है। एम्प्लॉयीज इस पोर्टल के जरिए अपने पुराने या बंद पड़े EPF अकाउंट का पता लगा सकते हैं और अकाउंट में जमा पैसे को एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में ट्रांसफर कर सकते हैं या ऑनलाइन सेटल कर सकते हैं।
दरअसल नौकरी बदलने के कारण हजारों EPF सब्सक्राइबर्स के कई PF अकाउंट बन जाते हैं। इनमें से कई अकाउंट बंद पड़े रहते हैं क्योंकि या तो मेंबर उनके बारे में भूल जाते हैं या उन्हें अपने मौजूदा UAN से जोड़ने में मुश्किल होती है। ऐसे में यह पोर्टल बेहद अहम है।
यह जानकारी 27 जुलाई को मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।
EPFO ने पुराने PF अकाउंट के लिए एक ई-पोर्टल बनाया
लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने कहा कि वह एक ई-पोर्टल शुरू करने जा रही है, जो कि मेंबर्स को पुराने EPF अकाउंट की पहचान करने, उन्हें ट्रैक करने और अपने पुराने EPF अकाउंट को उनके UAN से जोड़ने में मदद करेगा। वहीं लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट स्टेट मिनिस्टर शोभा करंदलाजे ने कहा कि पोर्टल पहले ही तैयार किया जा चुका है।
मंत्री ने कहा, EPFO ने एक ई-पोर्टल बनाया है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो कि मेंबर्स को अपने बंद पड़े अकाउंट को ट्रैक करने के लिए आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है। इससे जरिए अकाउंट होल्डर सुरक्षित तरीके से अपने पुराने PF अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं और अपने पूराने PF अकाउंट को एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में ट्रांसफर कर सकते हैं या सेटल करवा सकते हैं।
आसान शब्दों में कहें तो, यह पोर्टल उन EPF मेंबर्स की मदद के लिए बनाया गया है, जिनके पुराने PF अकाउंट नौकरी बदलने के बाद इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं और उनमें ऐसे ही पैसे पड़े हैं। पर अब ऑफलाइन प्रोसेस होने के वाबजूद एलिजिबल मेंबर्स आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके इन अकाउंट की पहचान कर सकते हैं और ट्रांसफर या सेटलमेंट का प्रोसेस डिजटली पूरा कर सकते हैं।
एम्प्लॉयीज के पुराने EPF अकाउंट ऐसे ही क्यों पड़े रहते हैं?
अक्सर एम्प्लॉयीज अपने करियर के दौरान कई बार नौकरी बदलते हैं। हर बार जब वे किसी नए एम्प्लॉयर के साथ जुड़ते हैं, तो पहले वाले UAN से एम्प्लॉयर की कंपनी में एक नया PF अकाउंट बनाया जा सकता है। कई बार खासतौर पुराने रिकॉर्ड में या KYC अधूरी रहने पर पूराने PF अकाउंट लिंक नहीं हो पाते हैं या बंद हो जाते हैं।
इस वजह से कई सब्सक्राइबर्स लंबे वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा ना करने पर अपनी प्रोविडेंट फंड सेविंग को एक्सेस नहीं कर पाते हैं।
अब नया पोर्टल आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन और डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा देकर इस प्रोसेस को आसान कर देता है।
नया EPFO ई-पोर्टल कैसे काम करेगा?
सरकार के मुताबिक, यह पोर्टल सदस्यों को ये सर्विसेज देता है-
-पुराने या इनऑपरेटिव EPF अकाउंट को ट्रैक करना।
-आधार का इस्तेमाल करके खुद को ऑथेंटिकेट करना।
-सुरक्षित तरीके से अपने पुराने PF अकाउंट को एक्सेस करना।
-बैलेंस को अपने एक्टिव UAN में ट्रांसफर करना।
-एलिजिबल पुराने PF अकाउंट को डिजिटल रूप से सेटल करना।
इस पोर्टल की वजह से अब मेंबर्स के लिए EPFO ऑफिस जाने की जरुरत खत्म हो जाएगी। इसके अलावा इस काम के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट को भी जमा नहीं करना पड़ेगा।
क्या यह पोर्टल उन मेंबर्स की भी मदद करेगा जिन्हें अपने पुराने PF अकाउंट नंबर याद नहीं हैं?
संसद में पूछे गए सवालों में से एक सवाल यह भी था कि क्या सरकार पोर्टल का दायरा बढ़ाकर उन मेंबर्स को भी शामिल करने का प्लान बना रही है, जिन्हें अपने पुराने अकाउंट आइडेंटिफिकेशन नंबर याद नहीं हैं या जिनके पास है ही नहीं।
सरकार ने कहा कि फिलहाल ऐसे किसी प्रपोजल के बारे में नहीं सोच रही है। इसका मतलब है कि अभी तक खास तौर पर उन मेंबर्स के लिए पोर्टल का दायरा बढ़ाने का कोई प्रपोजल नहीं है, जो अपने पुराने अकाउंट आइडेंटिफिकेशन नंबर याद नहीं कर पा रहे हैं या उन्हें एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- EPF Calculator: 25,000 रुपए की सैलरी पर 30 साल में कितना बन सकता है PF फंड, जानें पूरा कैलकुलेशन

