पहली बॉल से बाउंड्री मारने की सोचता हूं: तिलक वर्मा बोले- नंबर 5 या 6 पर सिचुएशन के हिसाब से खेलना पड़ता है
Published: Updated:
3 min read

न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक ने पहले 3 मैच में कुल 58 रन बनाए हैं। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. तिलक वर्मा (Tilak Varma) अब नंबर-3 की जगह नंबर-5 या 6 पर बैटिंग कर रहे हैं। इस बदलाव से उनकी बैटिंग का तरीका भी बदला है। उन्होंने बताया कि मिडिल ऑर्डर में वह कब अटैक करते हैं और कब संभलकर खेलते हैं।
पहली बॉल से बाउंड्री मारेंगे, लेकिन सोच-समझकर
तिलक ने कहा - नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए मेरे पास पिच पर समय बिताने का मौका होता है। लेकिन नंबर-5 या 6 पर आते ही टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत हो सकती है।
तिलक ने कहा- मेरे पास पहले से ही पावर गेम था। मैंने नंबर-3 पर भी रन बनाए हैं। अब नंबर-5 या 6 पर बैटिंग करते हुए मैं पहली बॉल से ही बाउंड्री लगाने के बारे में सोचता हूं, लेकिन तभी जब बॉल हिट करने लायक हो।
उन्होंने आगे कहा- अगर बाउंड्री का मौका नहीं है, तो मैं पारी को आखिर तक ले जाने पर ध्यान देता हूं। शुरुआत में सिंगल-डबल लेता हूं और गैप तलाशता हूं। इससे चौके लगाने या दो रन लेने के मौके मिलते हैं।
ये भी पढ़े : WPL ऑक्शन: 5 टीम ने 6.25 करोड़ में 25 प्लेयर्स खरीदे, 47 अनसोल्ड; उमा हिस्ट्री की यंगेस्ट प्लेयर बनीं
जब 70 रन पर गिर गए थे 5 विकेट
तिलक की यह जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में देखने को मिली थी। भारतीय टीम 181 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था। टीम ने 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में तिलक नंबर-6 पर बैटिंग करने आए। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी ने भी 13 बॉल पर 26 रन बनाए।
दोनों ने मिलकर 7वें विकेट के लिए नाबाद 69 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप ने भारतीय टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में इम्पॉर्टेंट रोल प्ले किया।
बिजी शेड्यूल का बहाना नहीं बनाएंगे
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेली थी। लगातार क्रिकेट खेलने के कारण खिलाड़ियों को नई कंडीशंस में ढलने के लिए कम समय मिला।लेकिन तिलक इसे बहाना नहीं मानते। उनका कहना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम को अपना लेवल बनाए रखना होता है।
ये भी पढे़: क्रिकेटर्स का करवा चौथ: विराट-अनुष्का से रोहित-रितिका तक... यहां इन कपल्स की यादगार तस्वीरें
उन्होंने कहा- इस लेवल पर हम बहाने नहीं बना सकते। हम सबसे ऊंचे लेवल पर खेल रहे हैं। हमें उन युवा खिलाड़ियों के लिए स्टैंडर्ड सेट करना होगा, जो हमें देखकर सीखते हैं। गौतम सर ने साफ किया कि यह लंबा दौरा है। टी20 टीम के तौर पर हम जो स्टैंडर्ड सेट करेंगे, उससे वनडे और टेस्ट टीम को भी मोमेंटम मिलेगा।
ये भी पढे: अभिषेक - वैभव को रोकना मुश्किल: फिन एलन बोले- भारतीय बैटिंग से सीखेंगे, वर्ल्ड कप में काम आएगी

