पाकिस्तान में एक हफ्ते की छुट्टी रख दो: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में इंडिया से जीत पर PM शरीफ की पोस्ट, यूजर्स ने किया ट्रोल
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार (30 अक्टूबर) को हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes 2026) में मुकाबला खेला गया। इसमें पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने टीम को बधाई दी। हालांकि, इस पोस्ट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
PM ने टीम को बधाई दी
शहबाज शरीफ ने X पर लिखा- हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम पर 4 विकेट से जीत के लिए हमारी टीम को बधाई। यह अच्छा क्रिकेट मैच था। मैं PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी तारीफ करता हूं, जिन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी और सपोर्ट के लिए मेहनत की।
उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने इस जीत को लेकर तंज कसा और छुट्टी घोषित करने वाली बात कही।
ये भी पढ़े : अभिषेक, ईशान और वैभव को ODI में मौका मिलना चाहिए: युवराज बोले- इनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी ना करें

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस न तो वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट है और न ही एशिया कप जैसा बड़ा इवेंट। ऐसे में इस जीत पर PM की बधाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।
भारत ने 6 ओवर में 88 रन बनाए
मैच में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी (Abbas Afridi) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारतीय टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। शशांक सिंह (Shashank Singh) ने सिर्फ 11 बॉल में 40 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़े : रोहित फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बनेंगे: रिपोर्ट्स- उनसे पूछकर ही कोचिंग स्टाफ बदला, हार्दिक को ट्रेड करने पर विचार
राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा ने 14 बॉल में 19 रन बनाए, लेकिन उन्हें रिटायर्ड आउट किया गया। राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या खाता भी नहीं खोल सके। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल समद ने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में टारगेट हासिल किया
89 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत से ही तेज बैटिंग की। कप्तान अब्बास अफरीदी ने पहले ओवर में लगातार 5 सिक्स लगाए। पाकिस्तान ने इस ओवर में 31 रन बनाए।
अब्बास ने सिर्फ 8 बॉल में 35 रन बनाए। वहीं, ख्वाजा नफे (Khawaja Nafay) ने 12 बॉल में नाबाद 41 रन बनाए। उनकी पारी में 5 सिक्स और 2 चौके शामिल रहे। पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवर में 89 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम ने हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
ये भी पढे : द्रविड़-सहवाग के बेटों को U19 एशिया कप में जगह: लक्ष्य रायचंदानी कप्तान, 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

