रोहित फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बनेंगे: रिपोर्ट्स- उनसे पूछकर ही कोचिंग स्टाफ बदला, हार्दिक को ट्रेड करने पर विचार
Published: Updated:
3 min read

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 5 बार IPL का खिताब जिताया है। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर टीम की कप्तानी कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा कप्तानी संभालने का ऑफर दिया था, जिसे रोहित ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के फ्यूचर को लेकर भी चर्चा चल रही है।
तिलक वर्मा दावेदार
MI मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले रोहित से कॉन्टैक्ट किया था। टीम ने उन्हें दोबारा कप्तान बनने का ऑफर दिया। रोहित ने शुरुआत में लंबे समय के लिए तिलक वर्मा (Tilak Varma) का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी चाहती थी कि रोहित ही टीम की कप्तानी संभालें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नए कोचिंग स्टाफ को चुनने के दौरान भी रोहित से एडवाइज ली गई थी। कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन आखिर में रोहित को ही कप्तानी देने का फैसला किया गया।
ये भी पढे : द्रविड़-सहवाग के बेटों को U19 एशिया कप में जगह: लक्ष्य रायचंदानी कप्तान, 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

पंड्या को लेकर ट्रेड की चर्चा
हार्दिक पंड्या को लेकर भी MI में सिचुएशन साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड के जरिए किसी दूसरी टीम में भेजने के विकल्प पर विचार कर रही है। अगर ट्रेड डील नहीं हो पाती है, तो हार्दिक रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं।
हार्दिक ने 2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) छोड़कर MI में वापसी की थी और रोहित की जगह कप्तान बने थे। इस फैसले से मुंबई के फैंस काफी नाराज हुए थे। वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें कई बार हूटिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने के बाद हार्दिक ने अपने खेल से फैंस का भरोसा फिर हासिल किया।

पोलार्ड नए हेड कोच
MI ने कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को नया हेड कोच बनाया गया है। उन्होंने महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की जगह ली है। रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मिचेल मैक्लेनघन (Mitchell McClenaghan) बॉलिंग कोच होंगे।
टी दिलीप (T Dilip) को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है।

