दिल्ली जाइए, बंगाल में करियर खत्म: CM सुवेंदु का ममता बनर्जी पर तंज; बोले- हिम्मत है तो फिर चुनाव लड़ लीजिए, मैं फिर हराऊंगा
Published:
3 min read

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 2021 में नंदीग्राम से और 2026 में भवानीपुर से विधानसभा चुनाव में हराया था। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ममता बनर्जी को अब दिल्ली जाना चाहिए, उनका बंगाल में कोई करियर नहीं बचा है। सुवेंदु ने कहा- अब आप दिल्ली की ओर भाग रही हैं।
सुवेंदु का इशारा ममता बनर्जी के 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित विपक्ष की रैली में शामिल होने को लेकर था। दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने मार्च बुलाया है।
'बंगाल में आपके लिए कुछ नहीं बचा'
सुवेंदु ने साउथ 24 परगना के बारुईपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली में कहा, दिल्ली जाइए, रामलीला मैदान जाइए। यहां आपके लिए पश्चिम बंगाल में कुछ नहीं बचा। कोई फर्क नहीं पड़ता, आप कितने भी चुनाव लड़ लो। आप हारती रहेंगी। उन्होंने कहा- एक तरफ CPM (महासचिव) बेबी हैं, और दूसरी तरफ वह व्यक्ति (ममता बनर्ज) है, जिन्होंने कांग्रेस से अलग होकर TMC का गठन किया और अब कांग्रेस का समर्थन मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की अचानक एंट्री से बदल गई INDIA ब्लॉक की पूरी सीटिंग: ममता बनर्जी और सुप्रिया सुले कुर्सी खोजने लगे, कुछ ने कहा- राहुल की सीट पर बैठ जाओ
सुवेंदु ने ममता को दी चुनौती
CM सुवेंदु ने कहा- मैं तुम्हें दो बार हराया। एक बार 2021 में नंदीग्राम में और फिर 2026 में भवानीपुर में। आप अपने पड़ोस भवानीपुर में हार गईं। आप अपने बूथ और मोहल्ले में नहीं जीत पाईं। अगर हिम्मत है तो फिर से चुनाव लड़ लीजिए। मैं आपको फिर हराऊंगा। अगर हिम्मत है तो आइए और चुनाव लड़िए।
सुवेंदु ने फाल्टा, डायमंड हार्बर में दोबारा चुनाव और मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में उपचुनाव में ममता के उम्मीदवारों की हार का भी जिक्र किया। रेजिनगर और माल्टा में ममता के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। वहीं, नंदीग्राम उपचुनाव में ममता के उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया था।
ये भी पढ़ें: बचे हुए सांसद-विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएं: अधीर रंजन का ममता बनर्जी को ऑफर, बोले- पुराने दिनों को भूल जाओ
CPM से 'दोस्ती' को लेकर भी साधा निशाना
सुवेंदु अधिकारी ने CPM से ममता बनर्जी की नजदीकियों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- जिस पार्टी से मुकाबला करने के लिए TMC का गठन किया गया था, उसे हराकर ही ममता सत्ता में आई थीं। अब उसी से उन्होंने दोस्ती बढ़ा ली है।

