उत्तराखंड की रेनू धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ यूक्रेनी महिला का रिकॉर्ड तोड़ा; 11 साल से कटिंग नहीं करवाई
Published:
2 min read

एजुकेशन डेस्क. उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेनू धरियाल ने सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच है। बता दें कि रेनू धारिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। इस रिकॉर्ड को उत्तराखंड के हल्द्वानी में ऑफिशियल वेरिफिकेशन भी किया गया है। रेनू के लंबे काले बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे शख्स रॉबर्ट वैडलो (Robert Wadlow) की ऊंचाई 272 सेंटीमीटर (8 फीट 11.1 इंच) से भी सिर्फ 0.5 सेंटीमीटर कम है। ये जानकारी गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की है।
यूक्रेन की एलिया नेसेरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा
रेनू धरियाल ने सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर यूक्रेन की रहने वाली एलिया नेसेरोवा (Aliia Nasyrova) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एलिया के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच थी।

2015 से बढ़ा रही हैं बाल
रेनू धरियाल ने बताया कि वह 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। रेनू ने कहा भारतीय संस्कृति में लंबे बाल सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माने जाते हैं। यही सोच मुझे इतने लंबे बाल रखने के लिए प्रेरित करती रही है। 2015 के बाद से मैंने एक बार भी अपने बाल नहीं कटवाए हैं। सामने आई तस्वीरों में रेनू के बाल जमीन पर लहराते हुए दिखाई दे रही हैं। इतने लंबे बालों की देखभाल आसान नहीं है। रेनू ने बताया कि बाल धोने, सुखाने और उनकी उलझन सुलझाने में उन्हें कई घंटे लग जाते हैं।

