UP में हादसे में 6 की मौत: कुशीनगर में ट्रैलर-वैन की टक्कर; 2 लोग घायल
Published:
2 min read

वैन में सवार सभी लोग हटा में आयोजित तिलक कार्यक्रम से कप्तानगंज लौट रहे थे।
नेशनल डेस्क. उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में ट्रेलर और ओमनी वैन की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हुए हैं।
यह हादसा नेशनल हाईवे-28 पर हटा पुलिस स्टेशन के थारुडीह एरिया में हुआ। वैन में 8 लोग सवार थे। सभी लोग हटा में आयोजित तिलक कार्यक्रम से कप्तानगंज लौट रहे थे। उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
कुशीनगर ASP सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, पिछली रात ट्रैलर अहिरौली से हटा के रास्ते जा रहा था। ओमनी वैन में 8 लोग सवार थे। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 2 घायलों को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में कन्हैया प्रसाद, राम बिलास, राम मिलन, आयुष, मृदुल मिश्रा और रंजय गुप्ता शामिल हैं। यह सभी लोग भलुही गांव के रहने वाले थे।
यह खबर भी पढ़ें; धार में स्कूल से लौट रहे 3 छात्रों को ट्राले ने कुचला : 2 सगे भाईयों सहित तीन की मौत, भीड़ जुटने से लगा जाम; CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस कर रही जांच
हादसे की जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी बनाई गई है। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

