Karwa Chauth School Holiday 2026: UP में मिलेगी फीमेल टीचर्स को छुट्टी; जानें अपने राज्य का अपडेट
Published:
2 min read

करवा चौथ पर स्कूलों की छुट्टी के नियम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. करवा चौथ का त्योहार पूरे भारत में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 2026 में करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। त्योहार की तारीख नजदीक आने के साथ ही टीचर्स, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के मन में सवाल है कि इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी या स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। तो चलिए आज इन्हीं सवालों के जवाब जानते हैं।
छुट्टियों का नियम अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है
करवा चौथ पर स्कूलों की छुट्टी के नियम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। यह संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन पर निर्भर करता है। करवा चौथ पूरे देश में कंपलसरी तौर पर मिलने वाली छुट्टी नहीं है। कुछ राज्यों में इसे ऑप्शनल छुट्टी की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जबकि कुछ राज्य सरकारें एलिजिबल एम्प्लाइज को इस मौके पर स्पेशल छुट्टी दे सकती हैं।
UP में मिलेगी फीमेल टीचर्स को छुट्टी
उत्तर प्रदेश में फीमेल टीचर्स को करवा चौथ की छुट्टी मिलेगी या नहीं, यह राज्य के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के हॉलिडे कैलेंडर और संबंधित सरकारी आदेशों पर निर्भर करता है। हालांकि अभी दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 अक्टूबर 2026 को फीमेल टीचर्स के लिए छुट्टी घोषित की है।
हालांकि, छुट्टी के नियमों की पुष्टि के लिए टीचर्स और स्कूल स्टाफ को संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में छुट्टी के नियम अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को यह नहीं मानना चाहिए कि करवा चौथ के दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे।
ऑफिशियल कैलेंडर चेक करें
पैरेंट्स को बच्चों को स्कूल भेजने का फैसला लेने से पहले स्कूल की ओर से जारी नोटिस या संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों के निर्देश चेक कर लेने चाहिए। इसी के साथ टीचर्स, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को 29 अक्टूबर को छुट्टी की पुष्टि करने के लिए राज्य के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर, संबंधित सरकारी सर्कुलर और स्कूल की ओर से जारी नोटिस देखना चाहिए।

