जादवपुर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की मौत: तालाब किनारे बेहोश मिली छात्रा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Published:
2 min read

जादवपुर यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर की स्टूडेंट की मौत।
एजुकेशन डेस्क। कोलकाता स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर की स्टूडेंट अनामिका मंडल की मौत हो गई। दरअसल, अनामिका यूनिवर्सिटी कैंपस के एक पूल (pond) के पास बेहोश मिली। इसके बाद जब यूनिवर्सिटी के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस फौरन अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कुछ छात्रों ने 10:30 बजे लड़की को बेहोश देखा
रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 10:30 बजे कुछ छात्रों ने गेट नंबर 4 के पास तालाब किनारे एक लड़की को बेहोशी की हालात में देखा। लड़की की पहचान यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट की स्टूडेंट अनामिका मंडल के रूप में की गई। छात्रों ने तुरंत अनामिका को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।उसे फौरन एम्बुलेंस से केपीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की जादवपुर थाने को सूचना दी। पुलिस की टीम फौरन अस्पताल पहुंची। घटना की जांच की जा रही है। अफसरों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
दो साल पहले भी हुई थी मौत
जादवपुर विश्वविद्यालय में दो साल पहले भी एक छात्रा की मौत हुई थी। दरअसल अगस्त 2023 में 17 साल की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने रैगिंग के बाद लड़कों के हॉस्टल से कूद कर खुदकुशी कर ली थी।

