दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.33 घंटे में: UP-बिहार को मिलेगा फायदा; बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी
Published:
2 min read

रेल मंत्रालय के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से चलेगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन शुरू होगा। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. सरकार ने बुलेट ट्रेन के नॉर्दन कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर से दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों का ट्रैवल टाइम कम हो जाएगा।
यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी, पटना और आगे गुवाहाटी तक पहुंचेगा।
रेल मंत्री के मुताबिक, इस हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट से यात्रियों के साथ-साथ बिजनेस, इंडस्ट्री और MSME को भी लंबे समय तक फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा- यह परियोजना आने वाले दशकों तक देश की इकोनॉमी और कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करेगी।
पहली बुलेट ट्रेन 2027 में चलेगी
बता दें, देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से चलेगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन शुरू होगा। उसके बाद वापी से सूरत तक, फिर वापी से अहमदाबाद तक और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चलेगी।

बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत इन शहरों के बीच ट्रैवल टाइम
दिल्ली से कानपुर- 1 घंटा 45 मिनट
दिल्ली से आगरा- 59 मिनट
दिल्ली से लखनऊ- 2 घंटे 12 मिनट
वाराणसी से लखनऊ- 1 घंटा 21 मिनट
वाराणसी से पटना - 1 घंटा
दिल्ली से वाराणसी - 3 घंटे 33 मिनट
वाराणसी से प्रयागराज- 33 मिनट
वाराणसी से आगरा - 2 घंटे 34 मिनट
दिल्ली से आगरा 59 मिनट में
रेल मंत्री ने कहा- दिल्ली से आगरा का सफर महज 59 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि दिल्ली से कानपुर पहुंचने में केवल 1 घंटा 45 मिनट लगेगा। उन्होंने कानपुर की प्रसिद्ध 'ठग्गू के लड्डू' का उदाहरण देते हुए कहा- यात्री दिल्ली से कानपुर जाकर वहां का स्वाद चखकर वापस दिल्ली लौट सकेंगे और अपने काम पर भी जा सकेंगे।
यह खबर भी पढ़ें; भारत की बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर: एयरोडायनामिक लुक और भगवा थीम में दिखी; रेल भवन में डिस्पले
दिल्ली से काशी 3 घंटे 33 मिनट
वाराणसी से लखनऊ का सफर सिर्फ 1 घंटा 21 मिनट और वाराणसी से पटना का सफर केवल एक घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में 3 घंटे 33 मिनट में पहुंच जाएंगे।

