बिट्स पिलानी कैंपस में 20 साल के छात्र की मौत: दावा- गर्लफ्रेंड की मौत के बाद डिप्रेशन में था; गोवा CM ने जांच कमेटी बनाई
Published:
2 min read

बिट्स पिलानी कैंपस की तस्वीर।
साउथ गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में 20 साल का स्टूडेंट ऋषि नायर हॉस्टल रूम में मृत मिला। पुलिस के मुताबिक- ढाई महीने पहले ऋषि की गर्लफ्रेंड ने हैदराबाद में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से वो डिप्रेशन में था। उनके पेरेंट्स ने उन्हें गोवा कैंपस शिफ्ट कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह जब माता-पिता ने ऋषि को फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद माता-पिता कैम्पस पहुंचे और हॉस्टल स्टाफ के साथ उनके कमरे में गए। वहां उन्होंने ऋषि को अपने बिस्तर पर बेसुध पाया।
एंटी-डिप्रेसेंट दवाइयां ले रहा था युवक
पुलिस ने बताया कि ऋषि एंटी-डिप्रेसेंट दवाइयां ले रहे थे। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है ताकि यह पता चल सके कि कहीं दवाओं के ओवरडोज से तो जान नहीं गई।संस्थान ने अपने बयान में कहा कि ऋषि क्लीनिकल ट्रीटमेंट ले रहे थे। हाल ही में उनके पेरेंट्स भी गोवा आए थे। उन्होंने भी हैदराबाद से गोवा में ट्रांसफर कराया था।
इस कैंपस के हॉस्टल में 5वीं मौत
इस कैंपस में दिसंबर 2024 से अब तक की पांचवीं मौत है। सबसे पहले दिसंबर 2024 ओम प्रियन सिंह, मार्च 2025 अथर्व देसाई, मई 2025 कृष्णा केसरी, अगस्त 2025 कुशाग्र जैन और सितंबर 2025 ऋषि नायर। ये सभी छात्र अपने-अपने हॉस्टल कमरों में मृत मिले है।
कमेटी जांच करेगी
इस मामले पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राज्य सरकार समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे के कदम उठाएगी।

