UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट जारी: 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन; तीन सब्जेक्ट्स के लिए री-टेस्ट होगा
Published:
2 min read

AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ 84 सब्जेक्ट्स के मार्क्स और कटऑफ भी जारी कर दिए गए हैं। जिन भी कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 7,73,806 कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 4,30,195 (55.59%) महिला, 3,43,575 (44.40%) पुरुष और 36 (0.01%) थर्ड जेंडर के कैंडिडेट्स शामिल थे।
22 जून से शुरू हुई थी परीक्षा
UGC-NET जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कंडक्ट हुई थी। ये परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून और 5 जुलाई को देशभर के 286 शहरों में 655 एग्जाम सेंटर पर हुई। परीक्षा में कुल 87 सब्जेक्ट शामिल थे।
तीन सब्जेक्ट के लिए दोबारा होगी परीक्षा
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक English, Commerce और Sociology की परीक्षा दोबारा कंडक्ट की जाएगी। इन सब्जेक्ट्स की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होगी। UGC-NET जून 2026 परीक्षा के 84 सब्जेक्ट्स के क्वेश्चन, प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिकॉर्डेंड रिस्पॉन्स शीट 16 अगस्त को ही जारी कर दी गई थी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए 18 अगस्त तक का समय दिया गया था।
कौन किस के लिए क्वालीफाई हुआ
- JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 4,241 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।
- असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD में एडमिशन के लिए 45,904 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।
- केवल PhD के लिए 97,434 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

