PM मोदी ने प्रतिभा सेतु पोर्टल किया लॉन्च: इंटरव्यू तक पहुंचे UPSC कैंडिडेट का डाटा स्टोर होगा; बड़ी कंपनियों में मिल सकेगी नौकरी
Published:
2 min read

यह AI जेनरेटेड इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
एजुकेशन डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त को ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में देश को संबोधित किया था। इसी के साथ उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC) के कैंडिडेट के लिए 'प्रतिभा सेतु' पोर्टल लॉन्च किया। ये पोर्टल उन कैडिडेंट्स का डाटा स्टोर करेंगा, जो UPSC की लास्ट मैरिट लिस्ट तक नहीं पहुंच पाए। इस पोर्टल पर अब तक 10 हजार से ज्यादा कैंडिडेट का डाटा मौजूद है।
कैसे मदद करेगा पोर्टल
पोर्टल में उन उम्मीदवारों का डाटा होगा, जो UPSC की लास्ट मैरिट यानी इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे हो, लेकिन सिलेक्ट नहीं हुए। ऐसे कैडिडेंट्स का डाटा प्राइवेट कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा। ताकि कैंडिडेट्स बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो सकें।
पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम
पहले इसे Public Disclosure Scheme (PDS) कहा जाता था, जिसे अब अपडेट करके 'प्रतिभा सेतु' नाम दिया गया है। इस पर अभी 10,000 से अधिक उम्मीदवारों का डाटा उपलब्ध है। यहां सरकार, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स (PSUs) और प्राइवेट कंपनियां सीधे इन उम्मीदवारों का सॉफ्ट बायोडाटा देख सकती हैं और उन्हें नौकरी के अवसर दे सकती हैं।

कंपनियों को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन
-
इस पोर्टल पर केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) और प्राइवेट कंपनियां रजिस्टर कर सकती हैं।
-
रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें Corporate Identification Number (CIN) डालना होता है।
-
इसके बाद MCA (मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ) से OTP वेरिफिकेशन होता है।
-
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद UPSC उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड देता है।
-
लॉगिन करने पर एम्प्लायर कैंडिडेट्स के बायोडाटा देख सकते हैं, शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं, विश लिस्ट में डाल सकते हैं और रिपोर्ट निकाल सकते हैं।

