ओडिशा के SC-ST स्टूडेंट्स की एडमिशन फीस माफ: CM मोहन चरण माझी बोले- एडमिशन के 6 महीने बाद तक भी कोई फीस नहीं लगेगी
Published:
2 min read

एजुकेशन डेस्क. ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने राज्य के सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले SC और ST के स्टूडेंट्स से एडमिशन फीस नहीं लेने का ऐलान किया है। दरअसल CM मोहन को बताया गया था कि कई होनहार SC और ST के स्टूडेंट्स कई टेस्ट पास करने के बाद भी एडमिशन के समय आर्थिक परेशानी का सामना करते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने इन स्टूडेंट्स से एडमिशन फीस माफ करने का ऐलान किया है।

एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने निर्देश दिया है कि एलिजिबल स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय और एडमिशन के बाद छह महीने तक किसी भी तरह की फीस जमा नहीं करनी होगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश उन छात्रों के बारे में जानकारी मिलने के बाद दिया, जिन्होंने इन एंट्रेस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, लेकिन एडमिशन के दौरान जरुरी पैसे जुटाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
एडमिशन के छह महीने तक नहीं करना होगा फीस जमा
बता दें कि इस निर्देश के मुताबिक SC और ST के स्टूडेंट्स को सिर्फ एडमिशन के समय ही नहीं बल्कि एडमिशन के बाद के छह महीने तक फीस जमा नहीं करनी होगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस व्यवस्था के तहत किन-किन फीस को शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से फॉर्मल नोटिस जारी होने के बाद इस बारे में पूरी जानकारी सामने आएगी।

