MPSC ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा: पेपर लीक होने के दावों के बाद फैसला; री-एग्जाम की तारीखों का अभी ऐलान नहीं
Published:
2 min read

एजुकेशन डेस्क. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट के तहत इ्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पदों के लिए चल रही भर्ती रद्द कर दी है। ये फैसला 22 मार्च 2026 में हुई ड्रग इंस्पेक्टर स्क्रीनिंग परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर मिली शिकायतों के बाद लिया गया।
MPSC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, स्क्रीनिंग परीक्षा महाराष्ट्र के छह डिविजनल हेडक्वार्टर में ऑफलाइन मोड में हुई थी। परीक्षा का रिजल्ट 12 जून को जारी किया गया, जिसके बाद 506 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 488 कैंडिडेट्स ने 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच हुए इंटरव्यू में हिस्सा लिया था।

पेपर लीक होने का दावा
नोटिफिकेशन के मुताबिक 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच ऐसी शिकायत मिली। आरोप लगाया कि कुछ कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले क्वेश्चन पेपर या क्वेश्चन की जानकारी मिल गई थी। शिकायतों के बाद 27 जुलाई को MPSC ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से कॉन्टैक्ट किया। उनसे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया। इन आरोपों की क्राइम ब्रांच ने शुरुआती जांच की। जांच में सामने आया कि एक कैंडिडेट को परीक्षा से पहले क्वेश्चन मिल गए थे।
री-एग्जाम के लिए नहीं करना होगा अप्लाई
जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अप्लाई किया था, उन्हें दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। MPSC ने यह भी कहा है कि कैंडिडेट्स को परीक्षा फीस दोबारा नहीं देनी होगी। आयोग ने कहा कि नई परीक्षा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी अलग से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया रद्द होने का मतलब है कि जो कैंडिडेट पहले ही स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हो चुके हैं, उन्हें अब नई परीक्षा की तारीख अनाउंस होने तक इंतजार करना होगा।

