दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: ABVP ने अध्यक्ष समेत 4 में से 3 पोस्ट जीते; NSUI खाता नहीं खोल सकी
Published: Updated:
2 min read

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) 2026 रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क. दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) 2026 के इलेक्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को जीत मिली है। ABVP को चुनाव में 4 में से अध्यक्ष समेत 3 पद पर जीत मिली। उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के खाते में गया। वहीं, कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI का चुनाव में खाता भी नहीं खुला।
यश डबास नए अध्यक्ष
ABVP के यश डबास अब DU स्टूडेंट यूनियन के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंड यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के विजय शंकर मीणा को हराया है।

NSUI के बागी दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय कैंडिडेट दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल कर ली है। वे NSUI से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उतरे थे।

सेक्रेटरी-जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर ABVP का कब्जा
ABVP की रिया छावड़ी ने सेक्रेटरी का पद जीता।
जॉइंट सेक्रेटरी पर लक्ष्यराज सिंह ने जीत हासिल की है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई
DUSU चुनाव 2026 में ABVP की जीत पर नितिन गडकरी ने बधाई दी है उन्होंने कहा- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली ऐतिहासिक और शानदार जीत पर परिषद के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को इस गौरवपूर्ण विजय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बधाई
DUSU चुनाव 2026 में ABVP की जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई दी। उन्होंने कहा- ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही और उसे एक बार फिर बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैं ABVP के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीत हासिल की है।
स्मृति ईरानी ने दी बधाई

ABVP का मेनिफेस्टो
- DU के कॉलेजों में नए हॉस्टल बनाने के लिए काम करेंगे।
- PG और हॉस्टल में फायर सेफ्टी बेहतर करेंगे।
- Anti-Discrimination और Grievance Cell मजबूत करेंगे।
- हॉस्टल और PG में सफाई, इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर करने पर भी काम करेंगे।
- हर कॉलेज में अलग गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध भी कराएंगे।

