अमेरिका पहुंचे जयशंकर : G20 मीटिंग में भारत का पक्ष रखेंगे, QUAD देशों के फॉरेन मिनिस्टर्स के साथ चर्चा भी होगी
Published:
2 min read

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को अमेरिका पहुंचे। यहां वे अटलांटा में G20 और QUAD देशों के फॉरेन मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग करेंगे।- फाइल
इंटरनेशनल डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका पहुंच गए हैं। वह अटलांटा में होने वाली G20 फॉरेन मिनिस्टर्स की मीटिंग में शामिल होंगे। इस दौरान वह भारत की रीजनल सिक्योरिटी और इंडो-पैसिफिक से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेेंगे।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो G20 बैठक की मेजबानी करेंगे। जयशंकर इस दौरान दूसरे देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। QUAD की बैठक में भारत के अलावा अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल होंगे।
इस साल QUAD फॉरेन मिनिस्टर्स की तीसरी मीटिंग
इस साल यह QUAD फॉरेन मिनिस्टर्स की यह तीसरी मीटिंग हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में चारों देश रीजनल सिक्योरिटी, मैरिटाइम सिक्योरिटी और इकोनॉमिक कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
QUAD भारत के लिए अहम प्लेटफॉर्म
भारत के लिए QUAD इंडो-पैसिफिक रीजन में कोऑपरेशन बढ़ाने का सबसे अहम प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए भारत मैरिटाइम सिक्योरिटी, जरूरी सामान की सप्लाई चेन और नई टेेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर दूसरे देशों के साथ काम करता है। यह कोई मिलिट्री अलायंस नहीं है। इसका मकसद क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना है।
एंटीगुआ और बारबुडा जाएंगे भी जाएंगे जयशंकर
जयशंकर अमेरिका के बाद एंटीगुआ और बारबुडा जाएंगे। यहां वे 1 से 4 नवंबर तक होने वाली कॉमनवेल्थ देशों के कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (CHOGM) में में भारत को लीड करेंगे। इस मीटिंग में पार्टनरशिप और इनवेस्टमेंट के जरिए कॉमनवेल्थ देशों की तरक्की के टॉपिक पर चर्चा होगी।
इस मीटिंग में भारत क्लाइमेट चेंज, ग्रीन इन्वेस्टमेंट और डेवल्ड देशों के बीच कोऑपरेशन बढ़ाने पर बात होगी। छोटे आइलैंड देशों के सामने क्लाइमेट चेंज से जुड़ी चुनौतियां भी भारत के एजेंडे में रहेंगी।

