स्मृति शेष...: अक्षय बोले- खुशनसीब हूं कि उनके साथ काम किया, कंगना ने कहा- शॉक्ड हूं- सेलेब्स रिएक्शन
Published: Updated:
3 min read

नाना पाटेकर का निधन गोवा के घर में हुआ।
एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा वाले घर में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 75 साल के थे। दरअसल पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोश हो गए थे।इसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक CPR देकर बचाने की कोशिश भी की। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथी कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार ने किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “नाना जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, उनकी अदाकारी की गहराई और हर किरदार में उनकी सच्चाई... वह हमेशा अपने आप में बिल्कुल अलग थें। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला।

रितेश देशमुख ने भी दी श्रद्धांजलि
रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे ऊपर कोई ट्रक आकर गिर गया हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। वह एक बेहतरीन अभिनेता थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

रवि किशन क्या बोले
रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “आज सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की बेहद दुखद खबर सुनकर मेरा दिल बहुत व्यथित है। स्टार होने के बावजूद नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में से थे, जो स्टारडम से हमेशा दूर रहे। उनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़ी शख्सियत से थी।

कियारा आडवाणी ने भी सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।


दिग्गज अभिनेता को याद कर भावुक हुए शिखर धवन
क्रिकेट जगत ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिग्गज अभिनेता को याद किया। उन्होंने भारतीय सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ विराट कोहली ने भी नाना पाटेकर के लिए पोस्ट शेयर किया है।



