UMANG ऐप से घर बैठे बनाएं UAN: आधार-OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से एक्टिवेट करें; जानिए पूरा प्रोसेस
Published:
3 min read

UMANG ऐप सरकार की अलग-अलग डिजिटल सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराने वाला प्लेटफॉर्म है। EPFO सदस्य भी इसके जरिए कई जरूरी काम कर सकते हैं।
बिजनेस डेस्क। अगर आप EPO के सदस्य हैं और अपना UAN बनवाना या एक्टिवेट करना चाहते हैं। तो अब इसके लिए ज्यादा कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। आप उमंग (UMANG) ऐप की मदद से ही UAN बना, एक्टिवेट और फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 4 सितंबर को X पर पोस्ट करके इस सुविधा की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि EPFO मेंबर्स UMANG ऐप के जरिए UAN जनरेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। एक बार UAN एक्टिवेट हो जाएं तो कई PF सर्विस मोबाइल से इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनमें EPF बैलेंस चेक करना, पासबुक डाउनलोड करना और क्लेम का स्टेटस देखना शामिल है।
UAN के लिए अब पेपरवर्क कम
इस पूरे प्रोसेस में आधार बेस्ड वेरिफिकेशन किया जाता है। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी शामिल है। यानी आपकी पहचान फेस के जरिए भी वेरिफाई की जाती है। इससे फिजिकल डॉक्यूमेंट और मैनुअल वेरिफिकेशन की जरूरत कम होती है।

पहली बार EPF से जुड़ रहे हैं तो ऐसे बनाएं UAN
अगर आप पहली बार EPF सिस्टम से जुड़ रहे हैं और अभी आपका UAN नहीं बना है, तो UMANG ऐप से नया UAN जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए कुछ चीजें पहले से तैयार रखें।


OTP डालने के बाद सिस्टम यह चेक करता है कि आपके Aadhaar नंबर से पहले से कोई UAN जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर कोई UAN नहीं मिलता, तो आपको फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। इसमें मोबाइल कैमरे से आपका लाइव फेस स्कैन किया जाता है और Aadhaar सिस्टम के जरिए इसकी जांच होती है। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद नया UAN जनरेट हो जाता है। यह UAN आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेज दिया जाता है।
UAN पहले से है, लेकिन एक्टिवेट नहीं है, ऐसे करें एक्टिव
अगर आपके पास UAN पहले से मौजूद है, लेकिन वह अभी तक एक्टिवेट नहीं हुआ है, तो नया UAN बनाने की जरूरत नहीं है। आप UMANG ऐप से उसी UAN को एक्टिवेट कर सकते हैं।

UAN एक्टिव है, फिर भी फेस ऑथेंटिकेशन नहीं हुआ? ऐसे करें
कुछ सदस्यों का UAN पहले से एक्टिव होता है, लेकिन उनका फेस ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हुआ होता। ऐसे सदस्य भी UMANG ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए “Face Authentication of Already Activated UANs” ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद जरूरी सहमति देकर फेस वेरिफिकेशन पूरा करें।

UAN वेरिफिकेशन फेल हो जाए तो क्या करें
कई बार UAN बनाते या एक्टिवेट करते समय परेशानी आ सकती है। इसकी वजह गलत जानकारी, OTP की समस्या या फेस ऑथेंटिकेशन फेल होना हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

