EPFO अपग्रेड: नए पोर्टल पर मिलेंगी 8 ऑनलाइन सर्विस; 5 लाख तक के क्लेम ऑटो-प्रोसेस होंगे, तुरंत आएगा अकाउंट में पैसा
Published:
3 min read

अब PF सर्विसेज के लिए रीजनल PF ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। (AI इमेज)
बिजनेस डेस्क। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने मेंबर पोर्टल को पूरी तरह डिजिटल और अपग्रेड कर दिया है। इस नए बदलाव के बाद सब्सक्राइबर्स को 8 जरूरी PF सर्विसेज के लिए रीजनल PF ऑफिस के चक्कर लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले जो काम अलग-अलग विंडोज और लंबी प्रोसेस में बंटे हुए थे, उन्हें अब एक ही रीवैम्प्ड डैशबोर्ड पर कर दिया गया है। आइए जानते हैं, 8 प्रमुख ऑनलाइन सुविधाएं।
नए पोर्टल के जरिए सब्सक्राइबर्स घर बैठे इन जरूरी PF सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं...
UAN एक्टिवेशन
कर्मचारी सीधे पोर्टल से अपना UAN एक्टिवेट कर सकते हैं।
डायरेक्ट UAN अलॉटमेंट
नए कर्मचारी एंप्लॉयर के प्रोसेस का इंतजार किए बिना खुद अपना UAN जनरेट कर सकते हैं।
KYC अपडेट
अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल्स खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
ई-पासबुक
अपने PF अकाउंट का बैलेंस और जमा हुए पैसे तुरंत ई-पासबुक के जरिए चेक कर सकते हैं।
ई-नॉमिनेशन
परिवार के सदस्यों को नॉमिनी के तौर पर ऑनलाइन ऐड कर सकते हैं।
PF फाइनल सेटलमेंट (Form 19)
नौकरी छोड़ने के बाद पूरे PF का फाइनल पेमेंट ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं।
पेंशन विड्रॉल बेनिफिट (Form 10-C)
पेंशन का पैसा निकालने के लिए सीधे ऑनलाइन Form 10-C भर सकते हैं।
PF पार्ट विड्रॉल (Form 31)
बीमारी, शादी या घर बनाने जैसी जरूरतों के लिए PF पार्शियल विड्रॉल की सुविधा मिलेगी।

EPFO विड्रॉल क्लेम
EPFO ने क्लियर किया है कि अब मेंबर्स अपनी एंप्लॉयर की मदद के बिना सीधे विड्रॉल क्लेम फाइल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ बेसिक कंडीशंस पूरी करनी होंगी।
- UAN एक्टिव होना चाहिए।
- आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट IFSC कोड के साथ पूरी तरह वेरीफाइड होना चाहिए।
- फाइनल सेटलमेंट के लिए PAN कार्ड लिंक होना जरूरी है। साथ ही, सिस्टम नौकरी छोड़ने की तारीख चेक करेगा और PF के कवरेज वाली नौकरी छोड़ने के बाद 2 महीने का गैप होना जरूरी है।
5 लाख तक के क्लेम होंगे ऑटो-प्रोसेस
ये बड़ा बदलाव EPFO के CITES 2.01 माइग्रेशन के तहत एक सेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर में किया गया है। अब आपकी सर्विस रिक्वेस्ट किसी एक खास रीजनल ऑफिस तक सीमित नहीं रहेगी। पूरी तरह KYC कम्प्लायंट मामलों में 5 लाख रुपए तक के क्लेम ऑटो-प्रोसेस होकर वेरीफाई हो जाएंगे। सेम-डे क्रेडिट के लिए पेमेंट्स को सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए प्रोसेस किया जाएगा, यानी पैसा उसी दिन आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो सकेगा।
इसके अलावा, EPFO ने यह भी क्लियर किया है कि पेमेंट ऑथराइजेशन की तारीख तक का पूरा ब्याज जोड़कर दिया जाएगा। इस नए सिस्टम के आने से पीएफ का पूरा प्रोसेस पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और सेल्फ-सर्विस मॉडल हो गया है।

