TATA ने रीस्ट्रक्चर किया Sierra का लाइनअप: लॉन्च की 'लीजेंड सीरीज', शुरुआती कीमत 11.99 लाख; केबिन में मिलेंगे प्रीमियम टच और 360-डिग्री कैमरा
Published:
3 min read

टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख से शुरू होकर 21.79 लाख तक जाती है। कार में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। (फोटो सोर्स- टाटा मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स ने सिएरा (Sierra) की रेंज में लीजेंड सीरीज (Legend Series) पेश की है। इस नई सीरीज में कंपनी ने Sierra के वेरिएंट लाइनअप को नए तरीके से रिस्ट्रक्चर किया है। साथ ही केबिन में प्रीमियम टच और नए कंफर्ट फीचर्स जोड़े हैं। टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।
टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज के वेरिएंट और पोजिशनिंग
लीजेंड सीरीज मौजूदा सिएरा रेंज के साथ उपलब्ध होगी। इसमें Smart+L, Pure L, Pure L (O), Pure+L और Adevnture+L वेरिएंट शामिल हैं। यहां कंपनी ने वेरिएंट्स को इस तरह रखा है, जैसे कस्टमर टॉप मॉडल पर जाता है। उसे पहले वाले वेरिएंट के फीचर्स के साथ नए कंफर्ट और सुविधा वाले फीचर्स मिलते जाते हैं। इससे ग्राहकों के लिए अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से वेरिएंट चुनना आसान हो जाता है।
टाटा सिएरा लीजेंड सीरीज में ये फीचर्स मिलेंगे
लीजेंड सीरीज के Smart+L वेरिएंट से ही लेदरेट सीट्स, लेदरेट डोर ट्रिम्स और आर्मरेस्ट दिए गए हैं। इसके अलावा स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, फुल कवर के साथ 17 इंच स्टील व्हील्स और रूफ रेल्स मिलती है।

Pure L वेरिएंट में ज्यादा कंफर्ट फीचर्स मिलेंगे
इस वेरिएंट में Smart+L के फीचर्स के अलावा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल और ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS, 17 इंच अलॉय व्हील्स और रियर वॉश-वाइप की सुविधा मिलती है।
Pure+L में प्रीमियम केबिन और पावर्ड सीट
Pure+L वेरिएंट में केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें पूरे इंटीरियर में लेदरेट ट्रीटमेंट मिलता है। ड्राइवर के लिए 6-वे पावर्ड सीट दी गई है, जिसमें थाई-सपोर्ट एक्सटेंडर मिलता है। इसके अलावा बॉस मोड, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, ड्राइवर वन-टच एंटी-पिंच विडो और USB-C चार्जर दिए गए हैं।

Adventure+L में सबसे ज्यादा फीचर्स
लीजेंड सीरीज का सबसे टॉप वेरिएंट Adventure+L है। इसमें 360-डिग्री HD सराउंड व्यू सिस्टम के साथ 4Sight ब्लाइंड स्पॉट व्यू मिलता है। इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर और कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED फॉग लैंप दिए गए हैं।
इस वेरिएंट में सुपरग्लाइड सस्पेंशन दिया गया है, जिसमें फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें नॉर्मल, वेट और रफ जैसे टेरेन मोड भी मिलते हैं। साथ ही डिजिटल डिस्प्ले, दो-स्टेज रियर सीट रिक्लाइन, रियर आर्मरेस्ट, मूड लाइटिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
लीजेंड सीरीज में इंजन के ऑप्शन मौजूदा सिएरा की तरह ही रखे गए हैं। इसमें रेवोट्रॉन 1.5 लीटर पेट्रोल, क्रायोजेट 1.5 लीटर डीजल और हाइपेरियन 1.5 लीटर TGDI पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें-

