Maruti Grand Vitara महंगी हुई: कंपनी ने दूसरी बार बढ़ाए दाम, सभी मॉडल की कीमत 5,000 तक बढ़ी; जानें नए प्राइस
Published:
3 min read

मारुति के अलावा दूसरे मैन्युफैक्चरर्स भी अपनी गाड़ियों की कीमत को बढ़ा रहे हैं। (फोटो सोर्स- Maruti Suzuki)
ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इस महीने से अपनी कार ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने सभी मॉडल्स की कीमतों में 5000 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसमें 2WD और AWD मॉडल के साथ-साथ CNG वेरिएंट भी शामिल हैं। यह दूसरी बार है, जब कंपनी ने Vitara की कीमत में बढ़ोतरी की है। इससे पहले अगस्त में कीमत बढ़ाई गई थी।

कुछ वेरिएंट की कीमत नहीं बढ़ी
कंपनी ने अल्फा (Alpha) और जेटा (Zeta) ट्रिम्स के कुछ ऑप्शनल वेरिएंट की कीमत नहीं बढ़ाई है। साथ ही जेटा ट्रिम्स के CNG वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपये तक कम की गई है। देखा जाए तो दूसरे मैन्युफैक्चरर्स भी इनपुट कॉस्ट के बढ़ने और ग्लोबल हालात को देखकर अपनी गाडि़यों की कीमत को बढ़ा रहे हैं।
अब क्या होगी Maruti Grand Vitara की कीमत
कीमत बढ़ने के बाद Maruti Grand Vitara की शुरुआती कीमत 10.77 लाख रुपए हो गई है। वहीं इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 19.77 लाख रुपए हो गई है।
Maruti Grand Vitara पावरट्रेन
मारुति की यह मिड-साइज SUV पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। इसमें 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 92.45 PS से लेकर 103.06 PS की पावर और 122 Nm से लेकर 136.08 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन को जोड़ा गया है। इस SUV में 19.38 kmpl से लेकर kmpl का माइलेज मिलता है।
Maruti Grand Vitara के फीचर्स
इस SUV के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी लाइट्स, फॉलो मी हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, रियर एसी वेंट, आर्किमिस साउंड सिस्टम, सुजुकी कनेक्ट, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, पैडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

2027 में अपडेट होगी
2027 में Grand Vitara को अपडेट किया जा सकता है। इसमें ADAS, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया 6-स्पीड MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) जैसी खूबियां जोड़ी जा सकती हैं। मार्केट में इस SUV का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूजर, टाटा कर्व और टाटा सिएरा जैसी गाड़ियों से होता है।
ये भी पढ़ें-
Maruti Dzire महंगी हुई: 7,500 रुपए तक बढ़े दाम, अब कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू; CNG मॉडल भी महंगा

