Maruti Dzire महंगी हुई: 7,500 रुपए तक बढ़े दाम, अब कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू; CNG मॉडल भी महंगा
Published:
2 min read

Suzuki ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ा दिया।(फोटो सोर्स- Maruti Suzuki)
ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर (Dzire) की कीमत बढ़ा दी है। बता दें कि कंपनी ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ा दिया है। वहीं Suzuki ने वेरिएंट के मुताबिक Dzire की कीमतों में 7,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।

Maruti Suzuki Dzire की कीमत बढ़ी
कीमत के बदलने के बाद एंट्री-लेवल डिजायर LXi की कीमत 6.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं टॉप-स्पेक ZXi प्लस ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत अब 9.41 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है।
Maruti Dzire फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन के साथ भी आती है। CNG वेरिएंट की कीमत में भी बदलाव किया गया है। अब इसकी शुरूआती कीमत 8.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है।

Maruti Suzuki Dzire में पावरट्रेन
Maruti की Dzire पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के साथ आती है। इसमें नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन जोड़े गए हैं। वैसे CNG वेरिएंट में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इसमें पेट्रोल मैनुअल मॉडल 24.79 kmpl और पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल 25.71 kmpl का माइलेज देता है। वहीं इसका CNG मॉडल 33.73 km/kg का माइलेज देता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) और टाटा टिगोर (Tata Tigor) जैसी गाड़ियों से होता है।
Dzire में फीचर्स
मारुति ने Dzire में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, AC वेंट्स, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ABS के साथ EBD, हिल रोड असिस्ट और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Maruti Suzuki ने सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाई
Maruti Suzuki ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बदलाव किया है। इसी के साथ कंपनी ने Dzire की कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि Dzire अभी भी अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती सेडान बनी हुई है।

