30 लाख रुपए इन्वेस्ट किए: SCSS या MIS- हर महीने कहां होगी सबसे ज्यादा कमाई; देखें कैलकुलेशन
Published: Updated:
3 min read

स्मॉल सेविंग स्कीम्स के अपडेटेड रेट देखने के लिए पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। अगर आप 30 लाख रुपए इन्वेस्ट करने के लिए बढ़िया स्मॉल सेविंग स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिससे कि आप बेहतरीन रिर्टन या रेगुलर इनकम पा सकें। ऐसे में आप सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) में से किसी एक को चुन सकते हैं।
वैसे आपको पता होना चाहिए कि मौजूदा समय में SCSS स्कीम में सालाना 8.2% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस MIS में 7.4% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। वैसे SCSS स्कीम को खास तौर पर सीनियर सिटीजन्स के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं कि हर स्कीम में 30 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पर कितना इंटरेस्ट रेट और मंथली इनकम मिल सकते हैं।
इन्वेस्टमेंट | इंटरेस्ट रेट | 30 लाख रुपए पर इनकम | पेमेंट |
SCSS | 8.2% | 20,500 रुपए मंथली | क्वार्टरली |
Post Office MIS | 7.4% | 18,500 रुपए मंथली | मंथली |
नोट: स्मॉल सेविंग स्कीम्स के अपडेटेड रेट और फीचर्स देखने के लिए पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

SCSS कैलकुलेशन: 30 लाख रुपए x 8.2% = 2.46 लाख रुपए सालाना मिलेगा, यानी 20,500 रुपए महीना। वैसे ध्यान रखें कि इस स्कीम में इंटरेस्ट का पेमेंट क्वार्टरली किया जाता है।
MIS में पैसे जमा करने की एक लिमिट होती है। ऐसे में हर एक अकाउंट में 30 लाख रुपए एक साथ जमा नहीं किए जा सकते हैं। इस स्कीम में एक जॉइंट अकाउंट में मैक्सिमम 15 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। इसलिए 15 लाख रुपए दो अकाउंट्स में जमा करने पर एक अकाउंट से हर महीने 9,250 रुपए का इंटरेस्ट मिलेगा। ऐसे में 2 अकाउंट से हर महीने 18,500 रुपए कमाए जा सकते हैं।
किस ऑप्शन में ज्यादा इनकम होगी?
SCSS में 30 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पर ज्यादा इनकम होगी। ऐसे में SCSS ज्यादा बेहतर है, क्योंकि इसमें हर तीन महीने में 61,500 रुपए मिलते हैं। यानी बिना टैक्स छूट के मंथली 20,500 रुपए की कमाई होगी।
इन्वेस्टर को किसे चुनना चाहिए?
वैसे स्कीम का चुनाव इन्वेस्टर अपने मुताबिक कर सकता है। उदाहरण के लिए अगर इन्वेस्टर सीनियर सिटिजन है और सरकार की सपोर्टिव स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहता है तो SCSS उसके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। वहीं जो लोग हर महीने रेगुलर इनकम चाहते हैं, उनके लिए MIS बेस्ट ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें-
UMANG ऐप से घर बैठे बनाएं UAN: आधार-OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से एक्टिवेट करें; जानिए पूरा प्रोसेस

