Samsung का नया बजट फोन Galaxy A08 लॉन्च: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और हेलियो जी99 प्रोसेसर; 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा
Published:
3 min read

Samsung Galaxy A08 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6.7 इंच का डिस्प्ले है। (फोटो सोर्स- Samsung)
टेक डेस्क। सैमसंग (Samsung) ने अपना नया बजट स्मार्टफोन 'Galaxy A08' चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया एंट्री-लेवल फोन फिलहाल यूक्रेन में बिक्री के लिए अवेलेबल है। फोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। साथ ही 6000mAh की बैटरी, 50MP का मेन कैमरा और 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है।
कीमत और कलर ऑप्शन
फोन की कीमत UAH 10,666 रखी गई है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 23,000 रुपए होती है। यह कीमत स्मार्टफोन के 4GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। फिलहाल Galaxy A08 कंपनी के यूक्रेन ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शन डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें- Vivo V80 का टीजर जारी: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा; Android 17 के साथ अक्टूबर में मारेगा एंट्री
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Galaxy A08 में 6.7 इंच का HD+PLS LCD टचस्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी99 चिपसेट है। यह 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।
इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं, जबकि दो परफॉर्मेंस कोर की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। Galaxy A08 में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Redmi Note 17 Pro सीरीज लॉन्च: 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले; कीमत 36999 रुपए से शुरू
कैमरा सेटअप और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A08 में डुअल कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 50MP का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसमें ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Android 16 और 2032 तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Galaxy A08 Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए 2032 तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा किया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें-

