Vivo V80 का टीजर जारी: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा; Android 17 के साथ अक्टूबर में मारेगा एंट्री
Published:
3 min read

Vivo V80 को भारत में अक्टूबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। (फोटो सोर्स- Vivo)
टेक डेस्क। वीवो (Vivo) ने भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V80 का ऑफिशियल टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दिया है। कंपनी ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की कंफर्म डेट का ऐलान नहीं किया है। पेज पर ‘Coming Soon’ का टैग लगा है। टीजर में फोन के डिजाइन और कई बड़े फीचर्स की झलक जरूर मिल गई है।
डिजाइन और लुक
टीजर में Vivo V80 को ट्रेंडी ऑरेंज कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। फोन का रियर डिजाइन वीवो की सिग्नेचर V-सीरीज की पहचान को बरकरार रखता है। फोन के बैक पैनल पर स्टाइलिश ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश भी दिखाई दे रहा है।
पिछले मॉडल Vivo V70 की तरह इसमें भी कैमरा मॉड्यूल पर लेंस मेकर ZEISS की ब्रांडिंग देखने को मिलती है। टीजर में फोन को यूजर्स का ‘क्रिएटिव पार्टनर’ बताया गया है। इससे संकेत मिलता है कि इस हैंडसेट का फोकस मोबाइल फोटोग्राफी और व्लॉगिंग पर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान: सालभर के रिचार्ज में Jio, Airtel या Vi; जानिए कौन सा प्लान सबसे फायदेमंद रहेगा
Vivo V80 के संभावित फीचर्स
हाल ही में सामने आए लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में भारत में ऑफिशियली लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कैमरा
Vivo V80 में 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को दूर की तस्वीरें क्लिक करने में बेहतर जूम क्वालिटी मिल सकती है।
बैटरी बैकअप
फोन में 7,200mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक वीडियो देखने और गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Redmi Note 17 Pro सीरीज लॉन्च: 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले; कीमत 36999 रुपए से शुरू
सॉफ्टवेयर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V80 को आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 17 पर बेस्ड कंपनी के नए OriginOS 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V70 का अपग्रेडेड वर्जन होगा Vivo V80
Vivo V70 को भारत में 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 4nm Snapdragon 7 Gen 4 SoC, 6.59 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस और 6,500mAh की बैटरी दी गई थी। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें-

