Lava Diwali Sale 2026: लावा स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती; देखें Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स की बेस्ट डील्स
Published:
4 min read

Lava Aura Curve के पीछे कैमरा मॉड्यूल के पास एक मिनी स्क्रीन है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और कस्टम मैसेजेस दिखाता है। (फोटो सोर्स- Lava)
टेक डेस्क। दीपावली के मौके पर अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो लावा (Lava) ने अपने कई मॉडल्स पर ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने 'Virat', 'Bold' और 'Agni' सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। इन ऑफर्स का फायदा Amazon, Flipkart और Lava के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उठाया जा सकता है। ऑनलाइन खरीदने पर चुनिंदा मॉडल्स पर बैंक ऑफर और EMI की सुविधा भी है।
Lava Diwali Sale: इन स्मार्टफोन्स पर ऑफर मिल रहा है
Lava के स्मार्टफोन पर मिलने वाले दीपावली (Diwali 2026) ऑफर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म के हिसाब से हैं। Flipkart पर 'Lava Virat V1', 'Virat V1 5G', 'Virat V1 Pro' और 'Virat Curve 5G' को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
वहीं, Amazon पर 'Bold N4 Lite', 'Bold N2 Lite', 'Bold N2 5G', 'Bold N4 Pro 5G' और 'Agni 4' पर ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप स्टोर से फोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava के रिटेल स्टोर्स पर 'Shark 2 Pro 5G' और 'Aura Curve' भी खास कीमत पर मिलेंगे।

Lava Virat सीरीज पर दीपावली ऑफर
Lava Virat सीरीज के चार मॉडल Flipkart पर ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। Lava Virat V1 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल 9,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Virat V1 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,049 रुपए है।
Virat V1 Pro का 6GB+128GB मॉडल 14,999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा Virat Curve 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है।
Lava Virat Series पर ऑफर
Lava Virat सीरीज के चार मॉडल Flipkart पर ऑफर के साथ अवेलेबल हैं। Lava Virat V1 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल 9,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, Virat V1 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,049 रुपए है।
Virat V1 Pro का 6GB+128GB मॉडल 14,999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा Virat Curve 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की दीपावली कीमत 21,999 रुपए रखी गई है।

Lava Bold Series पर भी मिल रहा डिस्काउंट
Amazon पर Lava की Bold सीरीज के कई स्मार्टफोन ऑफर के साथ मिल रहे हैं। Bold N4 Lite के 3GB+32GB मॉडल की कीमत 7,549 रुपए है। Bold N2 Lite का 3GB+64GB वेरिएंट 8,199 रुपए और Bold N2 का 4GB+64GB मॉडल 8,599 रुपए में खरीदा जा सकता है। Bold N2 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,249 रुपए जबकि 4GB+128GB मॉडल की कीमत 13,749 रुपए है। वहीं Bold N4 Pro 5G का 6GB+128GB वेरिएंट 14,249 रुपए में उपलब्ध है।
Lava के ऑफलाइन स्टोर पर भी खास ऑफर
Lava ने ऑफलाइन खरीदारों के लिए भी दो स्मार्टफोन पर खास कीमत रखी है। Lava Shark 2 Pro 5G को कंपनी के रिटेल स्टोर्स से 16,699 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Lava Aura Curve की कीमत 23,999 रुपए है।
वहीं, कंपनी ने फीचर फोन पर भी ऑफर का ऐलान किया है। ये ऑफर 2 नवंबर 2026 तक Amazon पर उपलब्ध रहेंगे। Lava Hero Shakti 2026 की कीमत 899 रुपए, A2 Smart की कीमत 1,199 रुपए और Gem Power+ की कीमत 1,699 रुपए रखी गई है।
यह भी पढ़ें-
गेमर्स का इंतजार खत्म: Free Fire India हुआ लॉन्च, अब खेले नया बैटल गेम; बजट फोन पर भी चलेगा

