गेमर्स का इंतजार खत्म: Free Fire India हुआ लॉन्च, अब खेले नया बैटल गेम; बजट फोन पर भी चलेगा
Published:
3 min read

फ्री फायर इंडिया गेम का सारा डेटा भारत में मौजूद लोकल क्लाउड सर्वर पर स्टोर किया जाएगा। (फोटो सोर्स- Garena)
टेक डेस्क। गरेना (Garena) ने आखिरकार भारत में फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) को लॉन्च कर दिया। बैटल रॉयल गेम को खास तौर पर भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें भारत से जुड़ा खास कंटेंट और बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
गेम की लॉन्चिंग के साथ Garena एक खास दीवाली कैंपेन भी शुरू करेगा। यह कैंपेन 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारत की संस्कृतियों और समुदायों से प्रेरित आर्टवर्क, कॉस्ट्यूम और एक्सक्लूसिव इन-गेम कंटेंट देखने को मिलेंगे।
Free Fire India कैसे डाउनलोड करें
Free Fire India को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। देम का बेसिक बैटल रॉयल एक्सपीरियंस पहले जैसा ही रहेगा। खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर दूसरे खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला कर सकेंगे।
गेम में अलग-अलग इवेंट और स्पेशल कैंपेन भी देखने को मिलेंगे। वहीं, दीवाली कैंपेन गेम में फेस्टिवल का माहौल भी जोड़ देगा। इसमें देश की अलग-अलग परंपराओं और समुदायों से जुड़ा खास कंटेंट मिलेगा।
बजट स्मार्टफोन में भी चलेगा
भारत में बड़ी संख्या में लोग बजट और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए Garena ने Free Fire India को अलग-अलग कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स पर चलने के लिए ऑप्टिमाइज किया है। कंपनी के अनुसार, यह गेम कम RAM और लिमिटेड प्रोसेसिंग कैपेसिटी वाले एंट्री-लेवल फोन से लेकर हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर चल चलेगा।
पैरेंटल कंट्रोल और गेमिंग लिमिट
Free Fire India में गेमिंग को ज्यादा जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने के लिए नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलने के लिए पेरेंट्स से परमिशन लेनी होगी। गेम में प्लेयर को स्क्रीन से ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर भी दिए जाएंगे।
इसके अलावा डेली गेमिंग टाइम और इन-गेम खर्च की लिमिट लागू की जाएगी। इसका मकसद लंबे समय तक लगातार गेम खेलने और जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचाना है। Garena का कहना है कि इन फीचर्स से बच्चों के गेमिंग पर माता-पिता की निगरानी बेहतर होगी और खिलाड़ियों को भी ज्यादा संतुलित तरीके से गेम खेलने में मदद मिलेगी।
भारत में ही स्टोर होगा डेटा
Free Fire India में डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान दिया गया है। Garena के मुताबिक, गेम का सारा डेटा लोकल क्लाउड सर्वर पर स्टोर किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि इससे भारतीय बाजार में लागू डेटा स्टोरेज और प्राइवेसी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही यूजर्स की जानकारी की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें-
Realme 17 Pro Series: 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आएगा नया रियलमी फोन, लीक हुए फीचर्स

