Harley-Davidson Sprint 440 से उठा पर्दा: 671mm सीट हाइट,9 लीटर का टैंक और ट्रेडिशनल क्रूजर लुक; 34kmpl का देगी माइलेज
Published:
3 min read

Sprint 440 में 440cc इंजन के साथ 38Nm टॉर्क मिलेगा। बाइक में 3.5 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। (Harley-Davidson)
ऑटो डेस्क। Harley-Davidson ने अपनी नई एंट्री लेवल क्रूजर बाइक 'Sprint 440' से पर्दा उठा दिया है। इसे Hero MotoCorp के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे X440 से अलग ट्रेडिशनल क्रूजर लुक दिया है। बाइक में 440cc इंजन के साथ कम सीट हाइट, आरामदायक राइडिंग पोजीशन और एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Harley-Davidson Sprint 440 को पहली बार 5 से 8 नवंबर को इटली के फिएरा मिलानो रो (Fiera Milano Rho) में होने वाले मोटरसाइकिल एग्जीबिशन 'EICMA 2026' में पेश किया जाएगा। जबकि इसकी डिलीवरी अगले साल से शुरू होगी। Sprint 440 को खास तौर पर उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम सीट हाइट और आरामदायक राइडिंग वाली क्रूजर बाइक चाहते हैं।

नया डिजाइन, स्ट्रांग क्रूजर लुक
- Harley-Davidson Sprint 440 को लंबा और नीचा क्रूजर स्टांस दिया गया है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, स्कूप्ड राइडर सीट और पीछे की ओर झुके हैंडलबार दिए गए हैं। बाइक में छोटा रियर मडगार्ड, स्टेप्ड पिलियन सीट और नीचे की तरफ लगाया गया एग्जॉस्ट मिलता है।
- बाइक के साथ 'Reach' और 'Tallboy' सीट के ऑप्शन मिलेंगे। इसकी सबसे खास बात 671mm की लोडेड सीट हाइट है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स के लिए भी पैर जमीन पर रखना आसान हो जाएगा। Sprint 440 का डिजाइन X440 के रोडस्टर लुक से अलग है। इसे ज्यादा पारंपरिक क्रूजर पहचान दी गई है।

6-स्पीड गियरबॉक्स, 9 लीटर का फ्यूल टैंक
- Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc का एयर और ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 6000rpm पर 26.7 bhp की पावर और 4000 rpm पर 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी कंबाइंड फ्यूल एफिशिएंसी करीब 34kmpl है। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
फीचर्स और कीमत ने खींचा ध्यान
- Sprint 440 में राउंड शेप का 3.5 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। बाइक में LED लाइटिंग और हेडलैंप के ऊपर USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
- Harley-Davidson इसके साथ कई एक्सेसरीज भी पेश करेगी, जिनमें डिटैचेबल विंडस्क्रीन, सैडलबैग, पैसेंजर बैकरेस्ट, इंजन गार्ड और अलग हैंडलबार शामिल हैं।
- यूके में बाइक की शुरुआती कीमत £4,995 (करीब 5.50 लाख) रखी गई है। इसकी फाइनल असेंबली अमेरिका के पेन्सिलवेनिया राज्य के यॉर्क प्लांट में होगी।
यह भी पढ़ें-

