ESIC बेनिफिशियरीज के लिए जरुरी खबर: अब आधार से लिंक करना होगा पहचान कार्ड, लेबर मिनिस्ट्री ने दिया आदेश; जानें प्रोसेस और फायदे
Published:
3 min read

मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने X पर एक पोस्ट करके ESIC पहचान कार्ड के साथ आधार लिंक की जानकारी दी। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। एम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) के बेनिफिशियरीज को अब अपने आधार को ESIC पहचान कार्ड से लिंक करना होगा, जिससे कि वे सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स का फायदा बिना किसी रुकावट के उठा सकें।
यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने X पर एक पोस्ट के जरिए दी। लेबर मिनिस्ट्री का कहना है कि, सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के सेक्शन 142 के तहत ESIC बेनिफिशियरीज के लिए अब आधार ऑथेंटिकेशन जरुरी है।
ESIC स्कीम क्या है?
ESIC स्कीम की बात करें तो इस स्कीम के तहत आने वाली फैक्ट्रियों और संस्थानों में काम करने वाले एलिजिबल एम्प्लॉइज और उनके परिवारों को सोशल सिक्योरिटी और हेल्थकेयर से जुड़े फायदे मिलते हैं।
वैसे इस स्कीम में 21,000 रुपए महीना कमाने वाले एम्प्लॉयी शामिल होते हैं। वहीं दिव्यांग (Disabled) एम्प्लॉइज की सैलरी लिमिट 25,000 रुपए महीना तक बढ़ा दी गई है (सबजेक्ट टू एप्लिकेबल रुल्स)।
आधार को ESIC पहचान कार्ड के साथ लिंक कैसे करें?
ESIC बेनिफिशियरी इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अपना आधार ऑथेंटिकेट और लिंक कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले ESIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद “Insured Persons and Beneficiaries” ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अपनी यूजर ID और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
स्टेप 4: अब “Aadhaar Seeding for IP” ऑप्शन चुनें।
स्टेप 5: लिस्ट में अपना नाम खोजें और “Click Here to Seed Aadhaar” लिंक पर टैप करें।
स्टेप 6: अब अपना आधार नंबर डालें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP का इस्तेमाल करके ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
स्टेप 7: एक बार ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा।
स्टेप 8: वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका आधार आपके ESIC रिकॉर्ड से लिंक हो जाएगा।

आधार को लिंक करना क्यों जरुरी है?
ESIC पहचान कार्ड के साथ आधार लिंक करने से बेनिफिशियरीज अपनी पहचान (ऑथेंटिकेशन) साबित कर सकते हैं। एम्प्लॉइज को अपना आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव रखना चाहिए। ताकि ऑथेंटिकेशन के लिए जरुरी OTP नंबर आ सके।
इसके अलावा लेबर मिनिस्ट्री का कहना है कि एम्प्लॉइज को ESIC बेनिफिट्स का फायदा आसानी से उठाने के लिए आधार को ESIC पहचान कार्ड से लिंक करना जरुरी है।
ESIC स्कीम में क्या फायदे मिलते हैं?
ESIC के जरिए सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स मिलते हैं, जिसमें मेडिकल केयर, हॉस्पिटलाइजेशन और मैटरनिटी फायदे शामिल हैं। इसके तहत बीमार या टेम्पररी डिसेबल (कुछ समय के लिए विकलांग) होने पर फाइनेंशियल सपोर्ट मिलती है, काम के दौरान चोट लगने की वजह परमानेंट डिसेबल (हमेशा के लिए विकलांग) होने पर डिसेबल पेंशन मिलती है और काम के दौरान चोट लगने से एम्प्लॉयी की मृत्यू होने पर उसके परिवार को फाइनेंशियल मदद दी जाती है।
ESIC पहचान कार्ड से आधार से लिंक करने पर बेनेफिशियरीज अपनी पहचान बताने के साथ बिना रुकावट इन बेनेफिट्स और सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख जानकारी के लिए लिखा गया है। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
ये भी पढ़ें-
30 लाख रुपए इन्वेस्ट किए: SCSS या MIS- हर महीने कहां होगी सबसे ज्यादा कमाई; देखें कैलकुलेशन

