BLS Polymers IPO: 65% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री; निवेशकों को पहले दिन 9800 रुपए तक का फायदा
Published:
2 min read

BLS Polymers के शेयर NSE पर 248 रुपए और BSE पर 244.10 रुपए पर लिस्ट हुए। (सिम्बॉलिक इमेज)
बिजनेस डेस्क। BLS Polymers के शेयरों ने आज (3 नवंबर) को शेयर मार्केट में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE पर 248 रुपए और BSE पर 244.10 रुपए पर लिस्ट हुए। 150 रुपए के IPO प्राइस बैंड के मुकाबले NSE पर निवेशकों को 65.33% और BSE पर 62.73% का लिस्टिंग गेन मिला। इस धमाकेदार शुरुआत के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,514.20 करोड़ रुपए पहुंच गया।
एक लॉट पर 9 हजार से ज्यादा का फायदा
BLS Polymers का IPO 142 से 150 रुपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड में आया था। NSE पर एक लॉट का लिस्टिंग गेन 9800 रुपए और BSE पर 9410 रुपए रहा। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में GMP करीब 46% चल रहा था, लेकिन लिस्टिंग इससे बेहतर रही।
241 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ
BLS Polymers के IPO को निवेशकों से अच्छा सपोर्ट मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू 241.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। इन्वेस्टर्स ने 1.19 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 287.05 करोड़ शेयरों के लिए बिड लगाई। NII कैटेगरी सबसे आगे रही। इसका हिस्सा 559.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB कैटेगरी 200.25 गुना और रिटेल हिस्सा 128.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO 27 से 29 अक्टूबर तक खुला था।

प्रॉफिट बुक करें या होल्ड करें
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में फंडामेंटल रिसर्च-इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के हेड नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ते निवेश से फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर लंबे समय के लिए स्टॉक को होल्ड कर सकते हैं या थोड़ा प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।
वहीं, कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट महेश एम.ओझा ने निवेशकों को लिस्टिंग पर थोड़ा प्रॉफिट बुक करने और बाकी शेयर को रखने की सलाह दी है। नए इन्वेस्टर्स को प्राइस स्टेबल होने का इंतजार करने को कहा है।
यह भी पढ़ें-

