भोपाल में सड़क पर खड़ी कार बनी आग का गोला: लपटें देख मची अफरा-तफरी, कचरे से आग पकड़ने की आशंका
Published:
2 min read
MP नगर जोन-2 में खड़ी कार अचानक धू-धूकर जली।
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो गई।
कचरे में लगी आग से कार तक पहुंचीं लपटें
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे पड़े कचरे में आग लगाई गई थी। इसी कचरे में लगी आग की चिंगारी उड़कर पास में खड़ी कार तक पहुंच गईं, जिससे कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई कार
कार में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल गई।
आग लगने के कारणों की पुष्टि का इंतजार
एमपी नगर जोन-2 की सड़क पर हुई इस घटना के बाद आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कचरे में लगी आग से कार में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने भोपाल में बरपाया कहर: कोलार में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; सवार युवक-युवती फरार

