तेज रफ्तार कार ने भोपाल में बरपाया कहर: कोलार में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; सवार युवक-युवती फरार
Published:
2 min read

कोलार रोड के दानिश कुंज में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारने की फुटेज।
भोपाल। राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार कार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कोलार रोड स्थित दानिश कुंज में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर
हादसा कोलार रोड के दानिश कुंज इलाके में हुआ। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। वहीं हादसे के बाद कार में सवार युवक और युवती मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार सवार युवक-युवती के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फरार कार सवारों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- AIIMS भोपाल में ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले जीतू पटवारी: बोले- हादसा प्रशासनिक विफलता का नतीजा

