Vivo S2 की लॉन्च डेट लीक: 11 अगस्त से शुरू हो सकती है सेल, 7000mAh बैटरी,50MP कैमरा और 80W चार्जिंग मिलने की उम्मीद
Published:
2 min read

Vivo S2 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। (फोटो सोर्स-अभिषेक यादव/X)
टेक डेस्क। टेक ब्रांड वीवो (Vivo) अपनी पॉपुलर S-सीरीज की वापसी कराने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Vivo S2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। अगर यह दावा सच साबित हुआ, तो करीब 6 साल बाद इंडियन मार्केट में Vivo S-सीरीज का कोई फोन एंट्री करेगा। इससे पहले 2019 में Vivo S1 आया था। आइए जानते हैं Vivo S2 की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स के बारे में...
Vivo S2: लॉन्च डेट और सेल डिटेल्स
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर एक पोस्ट शेयर हुए हुए दावा किया है कि Vivo S2 की लॉन्चिंग 6 अगस्त को होगी। उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है। जिस पर टैगलाइन है- 'Vivo S2: Flows Into Your Hands Soon'। इसी पोस्टर में 6 अगस्त की लॉन्च डेट और 11 अगस्त से सेल शुरू होने की जानकारी दी गई है।
Vivo S2 के संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 या स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और चार्जिंग: 7000mAh बैटरी, जिसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
कैमरा सेटअप:
- रियर- 50MP प्राइमरी+50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो+8MP अल्ट्रा वाइड
- फ्रंट: 32MP सेल्फी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ
स्टोरेज और कलर ऑप्शन
Vivo S2 दो स्टोरेज वेरिएंट्स और तीन अट्रैक्टिव कलर में पेश किया जा सकता है-
स्टोरेज वेरिएंट | कलर ऑप्शन |
8GB+128GB | सैफायर ब्लू |
8GB+256GB | रीगल ब्रॉन्ज |
सिल्क व्हाइट |
कीमत को लेकर क्या कहती हैं लीक रिपोर्ट्स
हाल ही में लीक हुई रिटेल लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo S2 की शुरुआती कीमत 38,000 से 43,000 रुपए के बीच हो सकती है। हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ इंटरनल डेमो प्राइसिंग थी। फोन की असली कीमत ऑफिशियल लॉन्च के समय साफ होगी।
यह भी पढ़ें-

