OPPO K14 Plus की एंट्री जल्द: K14 सीरीज का चौथा फोन होगा, तीन कलर में दिखा; कीमत और स्पेसिफिकेशन अभी सस्पेंस में
Published:
2 min read

OPPO K14 Plus K14 सीरीज का चौथा फोन होगा। फोन बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ आ सकता है। (फोटो- Reno 16/OPPO वेबसाइट)
टेक डेस्क। ओप्पो ने अपने K14 सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन 'OPPO K14 Plus' की झलक दिखाई है। इस फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी सिर्फ इसका टीजर जारी किया है। हैंडसेट के हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है। K14 Plus इस सीरीज का चौथा फोन होगा। इससे पहले OPPO K14 Lite, OPPO K14 और OPPO K14x मार्केट में आ चुके हैं।
OPPO K14 Plus का डिजाइन और कलर
OPPO ने K14 Plus का जो टीजर जारी किया है, उसमें फोन को साइड से दिखाया गया है। इस तस्वीर से फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती, लेकिन इसके पावर और वॉल्यूम बटन साफ नजर आ रहे हैं। फोन को ऑरेंज, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन कलर ऑप्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

परफॉर्मेंस को लेकर OPPO ने कहा
कंपनी का कहना है कि OPPO K14 Plus में स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज या दूसरे हार्डवेयर की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि फोन की परफॉर्मेंस वास्तव में कैसी होगी।
फोन के नाम में 'Plus' जुड़ा है, इसलिए इसमें बड़ा डिस्प्ले या बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अभी सिर्फ अनुमान है। बड़े डिस्प्ले या ज्यादा बैटरी के जरिए कंपनी K14 Plus को सीरीज के बाकी स्मार्टफोन से अलग कर सकती है।
OPPO K14 Plus की कीमत कितनी होगी
अभी यह साफ नहीं है कि OPPO K14 Plus को K14 सीरीज में किस कीमत पर रखा जाएगा। हालांकि, इसकी प्राइस 30,000 रुपए या उससे ज्यादा होने की उम्मीद है। यह अनुमान सीरीज के मौजूदा मॉडल की कीमतों पर आधारित है।
OPPO K14 Lite और K14x की कीमत 20,000 रुपए से कम है। वहीं, OPPO K14 इस सीरीज का सबसे महंगा मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपए है। ऐसे में K14 Plus को इन दोनों प्राइस सेगमेंट के ऊपर रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
OnePlus 16 के फीचर्स लीक: 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz डिस्प्ले; 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

