जब वैभव को खिलाएं तो अभिषेक को ब्रेक दें: कार्तिक बोले- हमेशा संजू ही बाहर क्यों; आकाश ने कहा- वैभव को घर भेज दो
Published: Updated:
3 min read

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा ने यंग ओपनर वैभव सूर्यवंशी का सपोर्ट किया है। कार्तिक का मानना है कि जब भी वैभव को प्लेइंग-11 में खिलाया जाता है, तो संजू सैमसन को ही बाहर क्यों किया जाता है। आकाश ने कहा कि वैभव को नहीं खिलाना है तो फिर घर भेज देना चाहिए।
कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए एक सजेशन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी वैभव को प्लेइंग-11 में खिलाना हो तो अभिषेक शर्मा को आराम देना चाहिए। इससे अभिषेक को ब्रेक भी मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली की न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस शुरू: 4 नवंबर को पहला ODI मैच, BCCI ने वीडियो शेयर किया
अभिषेक को ब्रेक देकर वैभव को खिलाएं
पूर्व विकेटकीपर कार्तिक ने कहा- मैं जानता हूं कि सभी चाहते हैं वैभव प्लेइंग-11 में खेले। यदि वे वैभव को खिलाना चाहते हैं तो अभिषेक की जगह खिलाना चाहिए। इससे अभिषेक को भी ब्रेक मिलेगा। ऐसा ही होना भी चाहिए।
उन्होंने कहा- जब भी वैभव को खिलाने की बात आती है तो हमेशा ही संजू को बाहर होना पड़ता है। यदि आप सच में वैभव को टीम में फि करना चाहते हैं तो अभिषेक को ब्रेक दे सकते हैं। शब्द पर ध्यान दें कि यहां ब्रेक देने की बात हो रही है।
ये भी पढ़ें: सबसे कम दिन और बॉल में 150 विकेट: T20I में अर्शदीप का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए
आकाश ने भी वैभव का सपोर्ट किया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी वैभव का सपोर्ट किया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- टीम इंडिया सीरीज जीत गई थी। ऐसे में चौथा मैच डेड रबर था, तो आप बेंच पर बैठे प्लेयर्स को मौका दे सकते थे। चौथे मैच में वैभव को ड्रॉप करना बड़ा सवाल है। यह भी सवाल है कि क्या कोई पॉलिसी है कि जब कोई चोटिल होगा या उपलब्ध नहीं होगा तभी वैभव प्लेइंग-11 में खेलेगा।
आकाश ने कहा- यदि वैसे सामान्य तौर पर वैभव को खेलने का मौका नहीं मिलेगा तो आप उसे घर भेज सकते हैं। उससे कहें कि जाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलिए, क्योंकि उसके लिए जगह नहीं बन पा रही है।
पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ही टी20 मैच में ओपनर संजू सैमसन ने 33 बॉल पर 67 रन बनाए थे। वो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। दूसरे और तीसरे मैच में संजू ने 14 और 18 रन बनाए। तीसरे मैच में संजू को नंबर-3 पर भेजा था, क्योंकि वैभव से ओपनिंग करवाई गई थी।
ये भी पढ़ें: कृष्णा की जगह आकिब नबी ODI टीम में: न्यूजीलैंड में सीरीज के सभी मैच खेलेंगे; शमी को फिर मौका नहीं मिला

