दिल्ली में पॉल्यूशन कम करने की तैयारी: ‘No PUC, No Fuel’ नीति होगी सख्त; 2.5 लाख वाहनों की होगी जांच
Published:
2 min read

दिल्ली में सर्दियों के समय प्रदूषण बढ़ जाता है। जिससे लोगों को सांस लेने में तक दिक्कतें होने लगती हैं (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. दिल्ली सरकार इस सर्दी के मौसम से दिल्ली-NCR में प्रदूषण लेवल को काबू में रखने के लिए तैयारी कर रही है। सरकार पॉल्यूशन को कम करने के लिए No PUC, No Fuel पॉलिसी को सख्ती से पालन करने जा रही है। साथ ही 3 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के जरिए 2.5 लाख वाहनों का फिटनेस टेस्ट किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रमोट किया जाएगा
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- एक लंबी बैठक हुई और हमने चर्चा की कि हम किस तरह दिल्ली NCR के प्रदूषण को कम कर सकते हैं। दिल्ली में 'नो PUC, नो फ्यूल' को एक मिशन मोड में लागू किया जाएगा।
सिरसा ने कहा- सार्वजनिक वाहनों को प्राथमिकता देने और मेट्रो कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप को मिशन मोड में प्रमोट किया जाएगा। 2026 में 3,065km की सड़कों को रि-डेवलपमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा- 20 सितंबर तक 1,193km तक की सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें
दिल्ली में न्यू EV पॉलिसी: सरकार EV की खरीद पर दे रही 1 लाख तक; स्क्रैप करने पर भी सब्सिडी
जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा
मंत्री ने कहा- 500 पेट्रोल पंप पर लगे ANPR कैमरों के जरिए एंड-ऑफ-लाइफ (अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहन) व्हिकल पर एक्शन लिया जाएगा। साथ ही अक्टूबर में इसको लेकर एक कैम्पेन भी चलाया जाएगा। जिससे लोगों को इस बारे में जागरुक किया जा सके। वहीं नवंबर में PUC सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा।

