दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने लड़की की फोटो खींची: पैसेंजर और जवान के बीच तीखी बहस; सस्पेंड, VIDEO वायरल
Published:
2 min read

मेट्रो पुलिस को रविवार देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर PCR कॉल के जरिए इस घटना की जानकारी मिली थी।
नेशनल डेस्क. दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर लड़की की फोटो खींचने का आरोप लगा है। CISF ने जवान को सस्पेंड कर दिया है। पैसेंजर्स के हंगामे के बाद जवान के मोबाइल गैलरी में महिला की फोटो मिलने पर कार्रवाई की गई है। यह घटना शनिवार रात येलो लाइन पर AIIMS मेट्रो स्टेशन पर हुई और इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में क्या हुआ
वीडियो में पैसेंजर जवान का फोन चेक करने की मांग करते दिख रहे हैं, जवान फोटो लेने से इनकार कर रहा है। मोबाइल चेक करने पर जवान के फोन में उस महिला की फोटो मिलीं, जिसके बाद तीखी बहस शुरू हो गई। मामला तब हाथापाई में बदल गया, जब पैसेंजर ने जवान का फोन छीनने और उनसे फोटो डिलीट करवाने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया, महिला ने तभी कहा- यह क्या है? मेरी तस्वीरें डिलीट करो।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 12:40 बजे PCR कॉल के जरिए मेट्रो पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की ने अधिकारियों को बताया कि CISF का जवान बिना उसकी मर्जी के फोटो ले रहा था।
यह खबर भी पढ़ें
इंदौर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की रील VIRAL: पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल; सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे, कोर्ट ले जाते समय VIDEO बनाए जाने का दावा
पंजाब में कपल पर पिटबुल का हमला: किराए पर घर देखने के लिए गए थे; दोनों को कई जगह का काटा, Video
लड़की ने FIR नहीं कराई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला ने कोई FIR दर्ज नहीं कराई है। बाद में इस केस को CISF की निगरानी में लाया गया। इस घटना के बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। CISF ने कहा- मामला सामने आते ही संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया और जांच के आदेश दिए गए। दिल्ली मेट्रो यूनिट ने कहा- इस आरोप को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

