UP में अमित शाह का बड़ा ऐलान: तीसरी बार BJP के सत्ता में आने पर UCC लागू करेंगे; बोले- SP राज्य में 30 साल तक सरकार नहीं बना पाएगी
Published:
2 min read

UP बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने ये ऐलान किया।
नेशनल डेस्क. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ऐलान किया है कि राज्य में 2027 में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC लागू करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा- समाजवादी पार्टी 30 साल तक राज्य की सत्ता से बाहर रहेगी।
UP बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- इस बार जब बीजेपी सत्ता में आएगी, यूपी में UCC लागू किया जाएगा। कई राज्यों में UCC पहले ही लागू हो चुका है।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- अखिलेश बाबू, मेरे शब्द लिख लो. आपकी पार्टी अगले 30 साल तक यूपी में सरकार नहीं बना पाएगी। लोग आपकी तीसरी पीढ़ी तक को माफ नहीं करेंगे।

अमित शाह का UCC पर ये ऐलान ऐसे वक्त पर आया, जब बीजेपी के नेता पूरे देश में एक समान UCC लागू करने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पूरे देश में UCC लागू करने की मांग की, उन्होंने कहा, इसके न होने से मुस्लिम महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि बहुविवाह जैसे मुद्दों के समाधान के लिए एक समान कानून जरूरी है। असम में UCC को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए 8 सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में CM निवास पर BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक: राज्यसभा सीट के लिए बनेगा 4-5 नामों का पैनल, UCC और 3 साल की उपलब्धियों पर हुआ मंथन

CM सरमा का ये बयान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस संजय करोल की टिप्पणियों के बाद आया। जस्टिस करोल ने गुरुवार को UCC को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि कानून को एक समान बनाने के लिए UCC लागू होना चाहिए।

