विदिशा में छेड़छाड़ से तंग 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: जेल से छूटकर भी आरोपी कर रहा था प्रताड़ित, परिजनों के आरोप पर पुलिस जांच शुरू
Published:
2 min read

आरोपी युवक (फाइल फोटो)
विदिशा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले करीब चार महीने से युवती को छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, युवक जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती को परेशान करने लगा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने युवक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
जानकारी के अनुसार, मृतका आरती अहिरवार (22), पिता रणधीर अहिरवार, करैयाखेड़ा क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय वह अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कमरे में पहुंचकर उसे गंभीर हालत में पाया।
परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायत के बाद भी परेशान करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले चार महीने से आरती को छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, शिकायत के बाद युवक कुछ समय जेल में रहा, लेकिन वापस आने के बाद उसने फिर से आरती को परेशान करना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रणधीर सिंह अहिरवार, पिता
किशन, परिजन
मोनिका तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

