उमरिया में घोड़छत्र नदी के पास भीषण हादसा: कोयले से लदा ट्रक खाई में गिरा; चालक-हेल्पर घंटों फंसे रहे
Published:
2 min read

उमरिया: नेशनल हाईवे-43 पर खाई में गिरा कोयले से लदा ट्रक।
उमरिया। नेशनल हाईवे-43 पर नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के घोड़छत्र नदी के पास कोयले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक और हेल्पर ट्रक के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अनूपपुर से मैहर जा रहा था कोयले से लदा ट्रक
जानकारी के अनुसार, कोयले से लदा ट्रक अनूपपुर से मैहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोड़छत्र नदी के पास अचानक ट्रक की लाइट बंद हो गई। अंधेरे में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक और हेल्पर वाहन के अंदर फंस गए।
पुलिस ने हाइड्रा की मदद से किया रेस्क्यू
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल नौरोजाबाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। ट्रक में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, खाई में गिरे कोयले से लदे ट्रक को भी हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। समय रहते रेस्क्यू अभियान पूरा होने से चालक और हेल्पर की जान बच गई।
ये भी पढ़ें- शहडोल में नशे में ASI का दबंगई: आदिवासी ग्रामीणों से गाली-गलौज कर छीने मुर्गे, SP ने किया निलंबित
पुन्नू सिंह परस्ते, डीएसपी

