शिवपुरी के करैरा में स्मैक तस्कर पर पुलिस का शिकंजा: 2.50 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल
Published:
2 min read

शिवपुरी के करैरा में 13.26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शिवपुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.26 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भितरवार रोड पर करही पुलिया के पास स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी में मिली 13.26 ग्राम स्मैक
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हनुमंत रावत (37), पुत्र पंजाब रावत, निवासी ग्राम करही, थाना करैरा, हाल निवासी कारेवाह, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 13.26 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 787/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब स्मैक के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें - छतरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: रुद्राक्ष होटल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में यूपी पासिंग ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत

