छतरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: रुद्राक्ष होटल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में यूपी पासिंग ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत
Published:
2 min read

छतरपुर हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में यूपी पासिंग ट्रक चालक की मौत
छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। रुद्राक्ष होटल के पास एक ही दिशा में जा रहे दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे से आ रहे यूपी पासिंग ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर नागालैंड और उत्तर प्रदेश पासिंग के दो ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। नागालैंड पासिंग ट्रक आगे चल रहा था, तभी पीछे से आ रहे यूपी पासिंग ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे चल रहे ट्रक के चालक की जान चली गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
अरुण सोनी, सीएसपी

