शिवपुरी में 2.66 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: अमोला पुलिस ने मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा किया जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज
Published:
2 min read

गिरफ्तार आरोपी के पास 26.16 ग्राम स्मैक जब्त।
शिवपुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमोला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 26.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत 2 लाख 66 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया युवक
27 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक युवक अमोला क्रेशर हाईवे रोड पर मामौनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव (21), निवासी अमोला नंबर-2 को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26.16 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति और करैरा एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में अमोला पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

