सागर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से लाखों के ईयरबड्स चोरी: 2 कर्मचोरी गिरफ्तार, CCTV के आधार पर 3 लाख का चोरी का माल बरामद
Published:
2 min read

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
सागर। कैंट थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से लाखों रुपए के इयरबड्स चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के चोरी किए गए इयरबड्स बरामद किए गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से लाखों रुपए के ईयरबड्स चोरी
सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि एक मोबाइल दुकान संचालक ने कैंट थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने यहां काम करने वाले आकाश रजक और शुभम शिल्पी पर चोरी का संदेह जताया था।
CCTV फुटेज से खुलासा
शिकायत के बाद पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों कर्मचारी इयरबड्स चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के इयरबड्स जब्त किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

