रीवा में पार्किंग को लेकर बैंक परिसर में बवाल: स्कूटी और कार खड़ी करने को लेकर मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया मामला
Published:
2 min read

बैंक की पार्किंग में स्कूटी और कार खड़ी करने को लेकर विवाद में मारपीट, पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज किया।
रीवा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सराफा मार्केट की कोऑपरेटिव बैंक में पार्किंग को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। स्कूटी और चार पहिया वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी और कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे फोर्ट रोड स्थित कोऑपरेटिव बैंक की पार्किंग में हुई। बताया जा रहा है कि राजेश सोनी अपनी स्कूटी खड़ी करने के लिए बैंक पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक के समिति प्रबंधक अशोक दुबे अपने बेटे के साथ चार पहिया वाहन लेकर वहां पहुंचे। पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर राजेश सोनी और अशोक दुबे के बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट
शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।
पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल
मारपीट की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही विवाद और मारपीट की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढे़ं-रीवा के अमिलकी गांव में बिना डायवर्सन काटे जा रहे थे प्लॉट: ग्रामीणों ने की शिकायत, जांच में बिना अनुमती प्लॉटिंग का खुलासा...
अशोक दुबे, बैंक कर्मचारी

