रीवा में बेटा ही निकला 1 करोड़ के जेवर चोरी का आरोपी: दोस्त सहित दोनों गिरफ्तार, पुलिस ने 2.5 किलो चांदी की जब्त; सोने के जेवर गलाने की बात आई सामने
Published:
2 min read

रीवा में घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने महिला के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार।
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने महिला के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मंजू गुप्ता ने चोरी हुए जेवरों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई किलो चांदी बरामद की है, जबकि सोने के आभूषण गलाकर बेचने और उसके बदले करीब 11 लाख रुपए मिलने की बात सामने आई है।
लॉकर खोला तो गायब मिले सोने-चांदी के जेवर
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले का है। यहां रहने वाली मंजू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर को जन्मदिन समारोह में जाने के लिए जब उन्होंने घर का लॉकर खोला, तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान में हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कंगन और करधन सहित कई कीमती जेवर शामिल थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ में बेटे और उसके दोस्त पर संदेह
पुलिस के मुताबिक, जांच और पूछताछ के दौरान संदेह महिला के बेटे सुजीत गुप्ता पर गया। आरोप है कि सुजीत ने आभूषण अपने पड़ोसी दोस्त शरद सोनी को देने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
ढाई किलो चांदी बरामद, सोना गलाने की बात आई सामने
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई किलो चांदी बरामद की है। वहीं, सोने के आभूषण गलाए जाने और उनके बदले करीब 11 लाख रुपए मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस बरामदगी और पूरे लेन-देन की जांच कर रही है।
ये भी पढे़ं- सागर में 19 वर्षीय BBA छात्र ने यूनिवर्सिटी बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौत: घटना से पहले भाई को भेजा वॉइस नोट
जांच अधिकारी

